Aligarh News: सोशल मीडिया शादी के कई वीडियो सामने आते हैं, जिसमें शादी समारोह के दौरन कभी लड़की का प्रेमी आकर हंगामा करता है, तो कभी दूल्हे की प्रेमिका आकर पिटाई शुरू कर देती है। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ से सामने आया है, जहां पर एक रिंग सेरेमनी के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक लड़की वहां पहुंच गई और दुल्हन को पीटने लगी। दरअसल, यह दोनों लड़कियां दोस्त हैं, जिनको लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले से रिलेशन में थीं। जानिए यह पूरा मामला क्या है?
रिंग सेरेमनी में हुआ हंगामा
अलीगढ़ में जीटी रोड स्थित रूबी नामक निजी होटल में रिंग सेरेमनी का प्रोग्राम चल रहा था। इस प्रोग्राम में दूसरी लड़की पहुंच गई। उसने स्टेज पर आकर हंगामा खड़ा कर दिया और कार्यक्रम रुकवा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, जिसके बाद देर रात तक आपस में बातचीत होती रही। हालांकि, जिस लड़के से शादी तय हुई थी, उसने शादी करने से इनकार करते हुए रिंग सेरेमनी तोड़ दी है। जिसका खुलासा मीडिया के सामने उस लड़के ने किया है।
ये भी पढ़ें: TCS Manager Suicide केस में 70 मिनट की कहानी अहम, मानव-निकिता के बीच क्या हुई बातचीत?
लेस्बियन हैं दोनों लड़कियां?
जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां 4 साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में रह रहीं थी। यह खुद बीना (जो लड़की प्रोग्राम में पहुंची थी) ने बताया है कि वह दोनों स्कूल टाइम से ही करीब आपस में रिलेशनशिप थीं। इन दौरान दोनों के बीच शादी करने को लेकर बातें होती थी। बीना ने आगे बताया है कि उसकी गोद भराई हो गई थी। आने वाली 22 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन उसकी प्रेमिका दोस्त ने शादी रुकवाने के लिए दवाब बनाया फांसी लगाने की धमकी दी।
इसके बाद बीना ने अपना रिश्ता तोड़ दिया। वह आगे कहती है कि आज वह मुझे छोड़कर शादी करने जा रही है। बीना ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान उसकी दोस्त के परिजनों ने भी उसकी पिटाई भी की है। अब बीना का यही कहना है कि उसकी दोस्त इस रिश्ते के बारे में सबको बता दे, ताकि वह अपनी शादी कर सके। हालांकि, इस पूरे हंगामे के बाद लड़का पक्ष शादी के लिए मना कर चुका है। उन्होंने कार्यक्रम को रोकते हुए रिंग सेरेमनी तोड़ दीहै।
ये भी पढ़ें: BJP विधायक के भतीजे ने बच्ची को कुचला, UP के गोंडा हादसे की वजह आई सामने
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
3 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
13 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
22 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
23 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines