TCS Manager Suicide केस में 70 मिनट की कहानी अहम, मानव-निकिता के बीच क्या हुई बातचीत?

TCS Manager Manav Sharma Suicide: आगरा में TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सुसाइड से पहले मानव की निकिता और उसक मां-बाप से करीब 70 मिनट बात हुई थी। मानव पत्नी के मायके उसे छोड़ने आया था, लेकिन घर के अंदर नहीं गया, बल्कि बाहर ही चारों के बीच लंबी बातचीत हुई।

TCS Manager Manav Sharma Suicide

मानव सुसाइड से पहले निकिता को मायके छोड़ने गया था।

TCS Manager Suicide Case Inside Story: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सुसाइड करने से पहले 23 फरवरी को मानव शर्मा पत्नी निकिता को मुंबई से आगरा के बरहन शहर में उसके मायके छोड़ने आए थे, जहां घर के बाहर मानव शर्मा की निकिता और उसके मां-बाप से करीब एक घंटा 10 मिनट बात हुई थी, लेकिन क्या बातचीत हुई?

विज्ञापन

इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मानव शर्मा उस रात 70 मिनट उनके साथ था, इसकी पुष्टि CCTV फुटेज से हुई। यह खुलासा भी हुआ है कि 23 फरवरी को मानव और निकिता आगरा आए थे और 24 फरवरी की सुबह 5 बजे मानव ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले मानव ने भी 6 मिनट 57 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसमें उसने रोते हुए अपने दिल का दर्द बयां किया। उसने पत्नी पर अवैध संबंध होने और प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

24 फरवरी की सुबह फंदे पर मिला शव

बता दें कि आगरा की डेफेंस कॉलोनी में एयरफोर्स से रिटायर्ड नरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा मानव शर्मा और बेटी आकांक्षा शर्मा है। मानव पत्नी निकिता के साथ मुंबई में रहता था। बेटी आकांक्षा दिल्ली में ससुराल में रहती है। 30 साल का मानव टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज TCS में वर्किंग था। उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को आगरा के बरहन की निकिता से हुई थी। 23 फरवरी 2025 की शाम को दोनों अचानक मुंबई से आगरा आए।

विज्ञापन

मानव ने निकिता को उसके मायके में छोड़ा और उसक बाद फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। 24 फरवरी की सुबह 5 बजे अपने घर में ही उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। मानव के परिवार ने निकिता पर उसे सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। मानव ने भी सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर निकिता पर आरोप लगाए। वहीं निकिता ने भी वीडियो बनाकर मानव और उसके परिजनों पर आरोप लगाए। मानव का वीडियो उसके मोबाइल में मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ