Aligarh News: रिंग सेरेमनी में दुल्हन को रोक बोली युवती-यह मेरी गर्लफ्रेंड है..बुलाई पुलिस

Aligarh News: अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक रिंग सेरेमनी के दौरान हंगामा हो गया। यह हंगामा प्रोग्राम में एक लड़की के पहुंचने से हुआ, जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जानिए पूरा मामला क्या है।

Aligarh news lesbian couple

Aligarh News: सोशल मीडिया शादी के कई वीडियो सामने आते हैं, जिसमें शादी समारोह के दौरन कभी लड़की का प्रेमी आकर हंगामा करता है, तो कभी दूल्हे की प्रेमिका आकर पिटाई शुरू कर देती है। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ से सामने आया है, जहां पर एक रिंग सेरेमनी के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक लड़की वहां पहुंच गई और दुल्हन को पीटने लगी। दरअसल, यह दोनों लड़कियां दोस्त हैं, जिनको लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले से रिलेशन में थीं। जानिए यह पूरा मामला क्या है?

रिंग सेरेमनी में हुआ हंगामा

अलीगढ़ में जीटी रोड स्थित रूबी नामक निजी होटल में रिंग सेरेमनी का प्रोग्राम चल रहा था। इस प्रोग्राम में दूसरी लड़की पहुंच गई। उसने स्टेज पर आकर हंगामा खड़ा कर दिया और कार्यक्रम रुकवा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, जिसके बाद देर रात तक आपस में बातचीत होती रही। हालांकि, जिस लड़के से शादी तय हुई थी, उसने शादी करने से इनकार करते हुए रिंग सेरेमनी तोड़ दी है। जिसका खुलासा मीडिया के सामने उस लड़के ने किया है।

लेस्बियन हैं दोनों लड़कियां?

जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां 4 साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में रह रहीं थी। यह खुद बीना (जो लड़की प्रोग्राम में पहुंची थी) ने बताया है कि वह दोनों स्कूल टाइम से ही करीब आपस में रिलेशनशिप थीं। इन दौरान दोनों के बीच शादी करने को लेकर बातें होती थी। बीना ने आगे बताया है कि उसकी गोद भराई हो गई थी। आने वाली 22 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन उसकी प्रेमिका दोस्त ने शादी रुकवाने के लिए दवाब बनाया फांसी लगाने की धमकी दी।


इसके बाद बीना ने अपना रिश्ता तोड़ दिया। वह आगे कहती है कि आज वह मुझे छोड़कर शादी करने जा रही है। बीना ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान उसकी दोस्त के परिजनों ने भी उसकी पिटाई भी की है। अब बीना का यही कहना है कि उसकी दोस्त इस रिश्ते के बारे में सबको बता दे, ताकि वह अपनी शादी कर सके। हालांकि, इस पूरे हंगामे के बाद लड़का पक्ष शादी के लिए मना कर चुका है। उन्होंने कार्यक्रम को रोकते हुए रिंग सेरेमनी तोड़ दीहै।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ