हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अलीगढ़: बोर्ड मीटिंग में सोसाइटी के लोगों ने की बिल्डर की पिटाई; मारपीट का CCTV फुटेज वायरल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में ग्रीन अपार्टमेंट सोसाइटी की बोर्ड मीटिंग बुलाई गई, जिसमें सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर के साथ मारपीट की। अब इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अपार्टमेंट सोसाइटी में बिल्डर और लोगों की मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान अचानक माहौल गर्म हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। यह पूरी घटना मीटिंग रूम में लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। CCTV फुटेज में मीटिंग में मामूली बहस को मारपीट में बदलते हुए देखा जा रहा है।

बोर्ड मीटिंग में मारपीट

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह CCTV फुटेज अलीगढ़ के ग्रीन अपार्टमेंट सोसाइटी का है। यहां सोसाइटी में रहने वाले लोग और अपार्टमेंट के बिल्डर के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसको लेकर बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग बुलाई गई। बैठक के दौरान बिल्डर और सोसाइटी के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। लेकिन अभद्रता और झगड़े की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें: नोएडा में जमीन अलॉटमेंट का रेट बढ़ा, YEIDA ने किसानों के मुआवजे में की बढ़ोतरी

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर पर वसूली और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए। यह मामला थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र का है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola