उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास और दामाद की लव स्टोरी की हर तरफ चर्चा है। दोनों घर से फरार हैं और अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस को पता लगा है कि सास को भगाकर ले जाने वाला युवक राहुल कासगंज से किसी ट्रेन में सवार हुआ था। कासगंज के रेलवे स्टेशन पर वह सीसीटीवी कैमरे में दिखा है। फुटेज में राहुल खड़ा नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक राहुल और अनीता को 2 दोस्त रेलवे स्टेशन पर बाइक पर छोड़कर आए थे। पुलिस ने दोनों दोस्तों समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कई जिलों में दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
गुजरात भागने का अंदेशा
महिला के पति ने पहले ही दावा किया था कि दोनों को भगाने में दोस्तों ने मदद की है। जितेंद्र ने अंदेशा जताया था कि बाइक के जरिए दोनों को कासगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया था, जहां से दोनों फरार हुए। राहुल और अनीता गुजरात में छिपे हो सकते हैं। इससे पहले राहुल गुजरात में ही रहता था। पहले माना जा रहा था कि दोनों की लास्ट लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। महिला के पति के दावों के बीच पुलिस को पता लगा कि दोनों की लास्ट लोकेशन कासगंज ही थी। दोस्तों ने ही बाइक दी, जिसके जरिए वे रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
पुलिस को मददगारों की तलाश
पुलिस मामले में राहुल के घर जाकर भी पूछताछ कर चुकी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उनको भगाने में किस-किसकी भूमिका रही है? मददगारों से ही पुलिस को सुराग हाथ लग सकते हैं। दोस्तों की लिस्ट भी बनाई गई है। मीडिया से बातचीत में जितेंद्र ने कहा कि राहुल ने गुजरात में बिजनेस करने की बात कही थी। वह फेरी लगाता था, यह बात उनसे छिपाई गई। गुजरात में उसका कोई निश्चित ठिकाना नहीं है। उनके पास इतनी ही जानकारी है कि वह अनीता को लेकर वहां छिपा हो सकता है।
यह भी पढ़ें:सास-दामाद लव स्टोरी में फिर नया मोड़, 1 नहीं 2 ताबीज लेकर आई थी अनीता, बहनोई पुलिस के रडार पर
यह भी पढ़ें:दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में चलेगी लू, 4 राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट; IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
55 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
15 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
17 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines