जश्न के दौरान जेडी वेंस के हाथ से गिरा ट्रॉफी स्टैंड, यूजर्स ने किया ट्रोल; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अमेरिकी उपराष्ट्पति जेडी वेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ओहियो स्टेट की एक टीम व्हाइट हाउस के दौरे पर आई थी। इस दौरान कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी देते समय उपराष्ट्रपति की छोटी सी गलती के कारण यूजर्स ने उनको ट्रोल किया। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

JD Vance

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ ऐसा वाकया हो गया, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल वेंस व्हाइट हाउस के बाहर एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान एक टीम को सम्मानित करते समय उनके हाथ से कॉलेज फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप ट्रॉफी छूट गई। ट्रॉफी को तो गिरने से बचा लिया गया, लेकिन उसका स्टैंड नीचे गिर गया। यह घटना ओहियो स्टेट फुटबॉल टीम के अपने राष्ट्रीय खिताब का जश्न मनाने के लिए किए गए दौरे के दौरान हुई। देखते ही देखते पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जेडी वेंस यूजर्स के निशाने पर आ गए। कुछ यूजर्स ने इसे ‘ऊप्स’ मोमेंट करार दिया।

एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या जेडी वेंस ने वास्तव में नेशनल चैंपियनशिप ट्रॉफी तोड़ दी है? दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वेंस को ओहियो स्टेट के लिए एक नई चैंपियनशिप ट्रॉफी खरीदनी होगी। वैसे भी उस ट्रॉफी को किसने बनाया, यह जानने वाली बात है? तीसरे यूजर ने लिखा कि जेडी वेंस ने राष्ट्रीय खिताब की ट्रॉफी गिरा दी। ओह बॉय! जेडी वेंस ने आखिरकार वायरल वीडियो को लेकर रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा कि वे नहीं चाहते थे कि ऐसा हो। वहीं, ट्रॉफी का स्टैंड गिरने के मामले से पहले प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस ने ओहियो स्टेट टीम को जीत पर बधाई दी। ओहियो की टीम ने नोट्रे डेम पर 34-23 से जीत हासिल की है।

वेंस ने खिलाड़ियों को दी बधाई

ओहियो ने 12-टीम प्लेऑफ सीजन का पहला राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया है। जेडी वेंस ने टीम मेंबर्स से कहा कि मुझे आप लोगों पर गर्व है। आपने ओहियो राज्य की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। पूरे देश के खिलाड़ियों को आपसे प्रेरणा लेनी चाहिए। बता दें कि वेंस ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रहे हैं। वेंस ने सितंबर 2007 से अगस्त 2009 तक ग्रेजुएशन की डिग्री इसी यूनिवर्सिटी से पूरी की है। उन्होंने अपनी किताब ‘हिलबिली एलेजी’ में इसका जिक्र किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ