Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां बाग से अमरूद तोड़ने का आरोप लगाकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
हाथ में अमरूद दिखे तो बौखला गया बाग वाला
घटना अलीगढ़ जिले के एक थाना क्षेत्र की है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक मनेंना गांव निवासी ओमप्रकाश के भाई ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक वह शनिवार को जंगल में गया था। लौटते समय उसने जमीन पर पड़ा एक अमरूद उठा लिया था। उसके हाथ में फल देखकर बाग वाले ने अपने साथी संग मिलकर लाठियों से हमला कर दिया।
अस्पताल में भर्ती कराया, हो गई मौत
जानकारी पर परिवार और पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इलाके के सीओ एके पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भाड़े पर उठा रखा है अमरूद का बाग
अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि गांव निवासी राजपाल और योगेंद्र का अमरूद का बाग है। दोनों ने इस बाग को हुसैपुर निवासी बनवारी लाल को एक लाख रुपये सालाना भाड़े पर उठा रखा है। शनिवार तड़के ओमप्रकाश पुत्र स्व. नेत्रपाल सिंह अपने दोस्तों के साथ बाग में पहुंचा था। बताया गया है कि वह बाग से अमरूद तोड़कर ले जा रहे थे। तभी बनवारी लाल और उसके एक साथी ने ओमप्रकाश को पकड़ लिया था।
खून से लथपथ पड़ा था ओमप्रकाश
इसके बाद दोनों पर ओम प्रकाश को पीटने का आरोप है। बताया गया है कि ओमप्रकाश के साथियों ने घर पर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। खून से लथपथ ओमप्रकाश वहीं पड़ा हुआ था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines