अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म के प्रमोशन के दौरान भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bade Miyan Chote Miyan: लखनऊ में बॉलीवुड मूवी Bade Miyan Chote Miyan का प्रमोशन था। प्रमोशन में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को आने की सूचना मिलने पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Bade Miyan Chote Miyan

पुलिस ने लाठीचार्ज की

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan: लखनऊ में सोमवार को सिने अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान भगदड़ मच गई। जिसके बाद भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लाठीचार्ज  करने का लोग विरोध कर रहे हैं, वहीं, पुलिस ने मामले में जांच करने की बात कही है।

https://twitter.com/tripsashu/status/1762110826931159185?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1762110826931159185%7Ctwgr%5Efe6bf5a07633d2824a8ea5a284875c7f6eacf229%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fe24bollywood.com%2Fbollywood%2Fbade-miyan-chote-miyan-akshay-kumar-tiger-shroff-film-promotional-event%2F408306%2F

Advertisment

बॉलीवुड मूवी Bade Miyan Chote Miyan का था प्रमोशन

जानकारी के अनुसार लखनऊ में बॉलीवुड मूवी Bade Miyan Chote Miyan का प्रमोशन था। प्रमोशन में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को आने की सूचना मिलने पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे पर भीड़ अनियंत्रित होने लगी। भीड़ जोर-जोर से हूटिंग करने लगी। देखते ही देखते हालत धक्का-मुक्की तक पहुंच गए।

नेटिजंस ने किया लाठी चार्ज का विरोध

पुलिस के अनुसार अनुमान से ज्यादा लोग पहुंच गए थे। जिससे कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शांति बनाए रखने की अनाउंसमेंट की गई थी। लेकिन भीड़ अनियंत्रित हो गई। कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा होने पर हल्का बलप्रयोग करना करना। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से इस बात का पता लगाया जा रहा है कि स्थिति क्याें बिगड़ी। उधर, इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। नेटिजंस लाठी चार्ज करने का विरोध कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि पहले चंद मिनट लगा की फिल्म की शूटिंग हो रही है। लागों ने कहा कि पुलिस को लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ