Akhilesh Yadav X Post: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP और योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ‘पलायन के प्रोपेगेंड’ को 9 साल पुरानी योगी आदित्यनाथ की सरकार की बड़ी नाकामी बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा की उत्तर प्रदेश में भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों द्वारा ‘पलायन का प्रोपेगेंडा’ फैलाया जा रहा है, जो योगी सरकार की नाकामी का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें: ‘CM से मिलती हैं तो जान को खतरा कैसे’? अखिलेश ने मीडिया के सामने पूजा पाल पर उठाया सवाल
लोगों का विश्वास नहीं जीत पाई BJP
अखिलेश यादव ने लिखा कि ‘पलायन का प्रोपेगेंडा’ फैलाने का मतलब यह है कि योगी सरकार प्रदेश के लोगों में BJP और अपने प्रति विश्वास की भावना नहीं जगा पाई है। प्रदेश के समाज में सौहार्द कायम नहीं कर पाई है, क्योंकि BJP नफरत फैलाने वाली सांप्रदायिक राजनीति करती है। ‘पलायन का प्रोपेगेंडा’ फैलाने का मतलब यह है कि BJP सरकार प्रदेश के लोगों को रोजगार और आर्थिक मदद नहीं दे पाई है। उत्तर प्रदेश और यहां के लोगों का संतुलित विकास नहीं कर पाई है।
BJP ने किया गुजरात के लिए काम
‘पलायन का प्रोपेगेंडा’ फैलने का मतलब यह है कि BJP ने गुजरात के लोगों के लिए ज्यादा काम किया है। उनके लिए कारोबार और ठेके खोले हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों को BJP राज में निराशा हाथ लगी, इसलिए उन्हें दूसरे राज्यों में काम तलाशने जाना पड़ रहा है। नीति और योजना की बात करें तो योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में जो स्किल मैपिंग की थी, उसका कोई नतीजा नहीं निकला है, इसलिए उत्तर प्रदेश के नौजवानों को रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में खाक छाननी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें: पीएम के बयान पर अखिलेश का वार, ’10 साल पहले सोचना चाहिए था, चारों तरफ से घिर चुका है भारत’
विकास का माहौल नहीं दे पाई BJP
‘पलायन का प्रोपेगेंडा’ फैलने का मतलब यह है कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लोगों को सकारात्मक वातावरण नहीं दे पाई है। बिजनेस को बढ़ाने और विकास करने के अवसर नहीं दे पाई है। योगी सरकार जीवन स्तर में सुधार करने की उम्मीद रखने वालों को कोई आश्वासन नहीं दे पाई है। देश और राज्यों में इंटरनेशनल लेवल के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट नहीं खोल पाई है, जिस वजह से पिछले 11 साल में नौजवान अपने देश को छोड़कर पढ़ने और नौकरी करने के लिए विदेशों में पलायन करने लगे हैं।
UP की छवि खराब कर रही BJP
अखिलेश यादव ने लिखा कि ‘पलायन का प्रोपेगेंडा’ फैलाने वाले लोग न तो उत्तर प्रदेश के हितैषी हैं और न ही लोगों के हितैषी हैं। BJP झूठा प्रचार करके उत्तर प्रदेश की छवि को गहरी ठेस पहुंच रही है, इसलिए लोग उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट करने नहीं आते। लोग समझें कि उत्तर प्रदेश की छवि को धूमिल करने की कोशिश कौन लोग कर रहे हैं और किसके इशारे पर ऐसा किया जा रहा है? लोग अब न तो भाजपाई गुटबाजों के शिकार बनेंगे और न ही गुटबाजी के। BJP जाए तो प्रदेश की छवि सुधरे।
यह भी पढ़ें: Video: ‘मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं…’, लोकसभा में अखिलेश यादव ने पढ़ी शायरी
UP से क्यों हो रहा है पलायन?
बता दें कि उत्तर प्रदेश में रोजगार की कमी है। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में लोग बेरोजगार हैं। गरीबी फैली हुई है और आधी से ज्यादा आबादी खेती-बाड़ी पर निर्भर है। बिजली, सड़क, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं ग्रामीणों को नहीं मिल पाई हैं। इसलिए प्रदेश के लोग दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब समेत कई राज्यों में नौकरी और रोजगार की तलाश में जाते हैं। आजीविका कमाते-कमाते परिवार के साथ वहीं बस जाते हैं। पलायन के कारण उत्तर प्रदेश में पारिवारिक विवाद की घटनाएं भी बढ़ी हैं।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
45 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines