पीएम के बयान पर अखिलेश का वार, '10 साल पहले सोचना चाहिए था, चारों तरफ से घिर चुका है भारत'

Akhilesh Yadav on Narendra Modi: अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘युवा बेरोजगार हैं। हमारा देश, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे किसान और हमारे युवा खतरे में हैं। भारत चारों तरफ से घिर गया है।’

Akhilesh Yadav on Narendra Modi

Photo Credit- X

Akhilesh Yadav on Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में ट्रंप के टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘आज भारत देश के किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए तैयार है।’ इस बयान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा को 10 साल पहले यह सोचना चाहिए था कि हमें अपने किसानों, कृषि और डेयरी उत्पादों के हितों के बारे में हमेशा चिंतित रहना चाहिए।’ अखिलेश ने कहा कि ‘युवा बेरोजगार हैं। हमारा देश, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे किसान और हमारे युवा खतरे में हैं। भारत चारों तरफ से घिर गया है।’

विज्ञापन

भारत चारों तरफ से घिरा- अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम के बयान पर सवाल पूछा कि ‘हमारा देश किस तरफ जा रहा है? लोग दावा करते थे कि भारत के दुनिया के हर देश के साथ अच्छे रिश्ते हैं, शायद ही कोई ऐसा देश हो जहां भारत और भारतीयों का सम्मान न किया जाता हो। सरकार के ये सभी बयान अब दुर्भाग्यपूर्ण हैं।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि ‘हम अपनी विदेश नीति में बिल्कुल असफल हुए हैं। हम अपने किसानों की इनकम को वादे के अनुसार दोगुना नहीं कर पाए हैं।’ अखिलेश ने युवाओं को नौकरी देने पर कहा कि ‘वह बेरोजगार हैं, हमारा देश, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे किसान और हमारे युवा अब खतरे में हैं। भारत चारों तरफ से घिर चुका है।’

विज्ञापन

क्या था पीएम मोदी का बयान?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन में शामिल हुए। वहां पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘हमारे किसानों का हित सबसे ऊपर आती है। भारत के किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी भी समझौता नही करेगा।’ पीएम ने कहा कि ‘मैं जानता हूं कि इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ