हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धर्मेंद्र यादव के बजाय शिवपाल यादव को बदायूं से क्यों लड़ा रहे चुनाव? अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब

Akhilesh Yadav Interview: अखिलेश यादव ने न्यूज 24 के कार्यक्रम मंथन उत्तर प्रदेश में शिरकत कर कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस बात का भी जवाब दिया कि धर्मेंद्र यादव के बजाय शिवपाल यादव को बदायूं से टिकट क्यों दिया गया। आइए जानते हैं कि अखिलेश यादव ने क्या कहा…

विज्ञापन
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav Interview: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है। बीजेपी और सपा ने अपने कुछ पत्ते खोल दिए हैं, जबकि काफी कुछ साफ होना बाकी है। यूपी के दिलचस्प सियासी समीकरण के बीच समाजवादी पार्टी ने भी चौंका दिया। सपा ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पहले बदायूं से टिकट दिया, लेकिन कुछ दिन बाद अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव को इस सीट पर चुनावी मैदान में उतार दिया गया। इसके बाद इस सवाल ने सियासी गलियारों में जोर पकड़ लिया कि आखिर क्या वजह रही कि धर्मेंद्र यादव के बजाय शिवपाल को मैदान में उतारा गया।

इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थिति साफ करने की कोशश की। अखिलेश यादव ने  ‘मंथन उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में शिरकत कर न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत में इस सवाल का जवाब दिया।

ये सब हमारी रणनीति का हिस्सा

अखिलेश यादव ने कहा- हमने एक जगह मजबूत प्रत्याशी दिया है। दूसरी जगह भी हम मजबूत प्रत्याशी देंगे। हमारे चाचा सीनियर लीडर हैं और वे काफी मजबूत प्रत्याशी हैं। धर्मेंद्र यादव भी कई बार सांसद रह चुके हैं और वे भी मजबूत प्रत्याशी हैं। इसलिए एक लोकसभा में एक मजबूत प्रत्याशी और दूसरी लोकसभा में दूसरा मजबूत प्रत्याशी होना चाहिए। ये सब हमारी रणनीति का हिस्सा है कि हमें किसे कहां से लड़ाना है। अखिलेश के बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मेंद्र यादव को किसी दूसरी सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP की सभी 80 सीटें जीतेगी BJP, रायबरेली में भी होगी कांग्रेस की हार; Manthan Uttar Pradesh में बोले ब्रजेश पाठक

क्या धर्मेंद्र यादव को टिकट मिलेगा? 

इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि चाचा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में सेफ सीट होनी चाहिए। वहीं धर्मेंद्र कई बार सांसद रह चुके हैं तो इसलिए उन्हें और सेफ सीट मिलनी चाहिए। जब अगली सूचियां आएंगी तो सभी के सामने क्लियर हो जाएगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि अखिलेश यादव आजमगढ़ और कन्नौज दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन सीटों पर धर्मेंद्र यादव को प्रभारी बनाया जाएगा। सियायी गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर समाजवादी पार्टी ने सियासी संदेश दिया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के साथ ही पूर्व विधायक आबिद रजा को साधने की कोशिश की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘बेटी के नाम पर 42 फेक अकाउंट’, अखिलेश यादव बोले- FIR के बाद भी नहीं हुआ एक्शन 

ये भी पढ़ें: Manthan Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव में मायावती से गठबंधन पर क्या बोले यूपी के मंत्री असीम अरुण? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola