Viral Video: लोकसभा चुनाव 2024 आते-आते उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिल रही है। बड़ी पार्टियों के नेताओं के बयान तो सभाओं में होने वाले घटनाक्रम, खासी चर्चाएं बंटोर रहे हैं। सपा से भाजपा में आए दारा सिंह चौहान पर रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकी गई। सोमवार को लखनऊ में एक सम्मेलन के दौरान सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया। दोनों घटनाओं को लेकर सपा प्रमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब अखिलेश यादव का बयान (Viral Video) चर्चा बन गया है।
‘हम लोग तो पिछड़े हैं’
एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि मऊ के घोसी (विधानसभा क्षेत्र) में घटना हुई, वो हमारे ही बीच का कोई व्यक्ति फुसलाकर पहुंचा दिया गया। इसलिए हमें सावधान रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं इसलिए कराई जा रही हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि देश की जनता, खासकर उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में धोखा खाई है। अब जनता इंतजार कर रही है कि कब वोट डालने का मौका मिलेगा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि हम तो वही लोग हैं, जो पिछड़े बना दिए गए। वैसे तो हम लोग अगड़े हैं।
यह भी पढ़ेंः कौन हैं दारा सिंह चौहान, जिन पर फेंकी गई थी स्याही? पहले सपा के सिपाही और अब भाजपाई
अखिलेश बोले- अब तो वोट की कीमत है
सपा प्रमुख ने कहा कि हजारों साल पहले न जाने किसने साजिश की थी, जिसके कारण हम और आप आज भी पिछड़े हैं। जो समाज की उस समय बुराई शुरू हुई थी, वो आज भी वैसी ही है। समय-समय पर महापुरुष आए, उन्होंने समाज को जगाने का काम किया। कुछ लोग जागे, लेकिन कुछ नहीं जाग पाए। परिवर्तन हुआ और नहीं भी हुआ, लेकिन अब तो लोकतंत्र है। वोट की ही कीमत है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे लगता है 2024 में लोकतंत्र दिखाई देगा।
यह भी पढ़ेंः Watch Video: सपा के वरिष्ठ नेता प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता, वकील की भेष में पहुंचा था शख्स
यहां कोई ‘जीरो टॉलरेंस’ नहीं है
इसके अलावा सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर पार्टी कार्यक्रम के दौरान जूता फेंके जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और सरकार के निर्देश पर इस कार्यक्रम को खराब करने और पिछड़े समुदाय के एक बड़े नेता का अपमान करने की साजिश की गई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यहां कोई ‘जीरो टॉलरेंस’ नहीं है। कोई भी किसी कार्यक्रम में प्रवेश कर सकता है और वरिष्ठ नेता का अपमान कर सकता है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Xanax)
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines