UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक सम्मेलन के दौरान जूता फेंका गया है। हालांकि कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

विज्ञापन

सम्मेलन में पहुंचे थी स्वामी प्रसाद मौर्य

जानकारी के मुताबिक सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लखनऊ में पार्टी की ओर से आयोजित ओबीसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। यहां एक शख्स वकील के भेष में पहुंचे। कार्यक्रम के बीच में शख्स ने स्वामी प्रसाद पर जूता फेंक दिया। यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बेल्टों से पीटा

सम्मेलन में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने शख्स को पकड़ लिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से इस घटना का एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग आरोपी शख्स को बेल्टों से पीट रहे हैं। इसके बाद शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्याही

बता दें कि रविवार को सपा से भाजपा में आए दारा सिंह चौहान अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र घोसी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। वह अपनी कार से उतरे। लोग अपना स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान किसी शख्स ने उन पर स्याही फेंक दी और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने शख्स को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बारे में दारा सिंह चौहान ने बताया कि विपक्ष अपनी हार मान चुका है। इसलिए इस तरह की हरकत कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ