Akhilesh Yadav on Kumbh Stampede: महाकुंभ में मंगलवार की रात मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के हताहत होने की खबर है। वहीं कई श्रद्धालु घायल भी हुए हैं, जिनका कैंप में बने हाॅस्पिटलों में इलाज चल रहा है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख ने योगी सरकार को घेरते हुए कई बड़ी अपील की है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!
हमारी सरकार से अपील है कि:
– गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
– मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।
– जो लोग बिछड़ गये हैंए उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं।
– हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।
– सतयुग से चली आ रही शाही स्नान की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच मौनी अमावस्या के शाही स्नान को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।
ये भी पढ़ेंः कुंभ में मौनी अमावस्या पर तीसरी बार भगदड़, जानें आज से पहले कब-कब हुए हादसे?
भीड़ छंटने के बाद शाही स्नान करेंगे अखाड़े
श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे। हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।
इस बीच अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने ऐलान करते हुए कहा कि अखाड़े अब स्नान के लिए जाएंगे। भीड़ छंटने के बाद अब स्नान के लिए जाया जाएगा। अखाड़े रथ के साथ स्नान करेंगे। इससे पहले भगदड़ को देखते हुए अखाड़ा परिषद् ने आज का शाही स्नान रद्द कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः Watch: महाकुंभ सेना के हवाले क्यों नहीं किया? भगदड़ में मौतों पर क्या बोले महामंडलेश्वर
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
49 mins agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
52 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines