Akhilesh Yadav on Sambhal Violence: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में मंगलवार को योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। संभल की घटना एक बड़ी साजिश है। कुंदरकी और मीरापुर में वोट की लूट छिपाने के लिए यह घटना कराई गई। पहली बार हमें वहां जाने नहीं दिया, इसके बार जब अनुमति मिली तो सामने आया कि वहां के लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। झुठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यह सब सरकार की साजिश के तहत हो रहा है।
अखिलेश यादव ने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा संभल में दंगा नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने गोली चलाई। हमारी पार्टी के लोगों को निशाना बनाया गया। उन्हें दबाव में लाकर मनमाफिक बयान देने को मजबूर किया गया। बीजेपी सरकार के लिए इंसान के जीवन का मोल नहीं है। बीजेपी हृदय विहीन पार्टी है। सरकार में न्याय मिलना, लोगों की सुनवाई होना संभव नहीं है।
साधु-संतों से की अपील
सपा प्रमुख ने कहा आगरा में संरक्षित एएसआई बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा था, सपा ने उसे रुकवाया लेकिन जो शख्स संरक्षित इमारत को गिरवा रहा था वह विक्रमादित्य मार्ग से लेकर कालिदास मार्ग के बीच कहीं छुपा है। मेरा साधु-संतों और ऋषि-मुनियों से अनुरोध है कि वह कुंभ मेले के बाद यहां से जाएं तो उन्हें भी अपने साथ ले जाएं।
ये भी पढ़ेंः पटरी पार करते समय गिरी महिला के ऊपर से निकली ट्रेन, वीडियो में देखें चमत्कार
रिश्वत का रेट तय
कन्नौज के सांसद ने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा जनता के हित में काम करने की बजाय यह सरकार सिर्फ साजिशों को अंजाम दे रही है। हर विभाग में रिश्वत का रेट तय हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की हालत बेहद खराब है। हम सभी को इनसे मुकाबला करना होगा। सपा जब भी सत्ता में आएगी तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ेंः हेलीकॉप्टर क्रैश में बलिदान सुधीर यादव की इनसाइड स्टोरी; कानपुर से कनेक्शन, पत्नी पटना में जज
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines