अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में सरकार बनी तो इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी पार्टी की महिला महासभा की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बहुत बड़ा ऐलान किया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में जब उनकी सरकार बनेगी, तो वह पूरे उत्तर प्रदेश में स्त्री सम्मान योजना को लागू करेंगे। इस योजना के तहत गरीब वर्ग की महिलाओं को हर महीने सरकार 3000 रुपए देगी। पढ़ें मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

लखनऊ न्यूज, उत्तर प्रदेश न्यूज, यूपी न्यूज, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी, सपा पार्टी, विधानसभा चुनाव, यूपी सरकार, भाजपा सरकार, योगी आदित्यनाथ, यूपी पूर्व मुख्यमंत्री, Lucknow News, Uttar Pradesh News, UP News, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, SP Party, Assembly Elections, UP Government, BJP Government, Yogi Adityanath, UP Former Chief Minister

प्रेसवार्ता करते अखिलेश यादव

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी पार्टी की महिला महासभा की एक बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने एक बहुत बड़ा ऐलान किया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में लागू करेंगे स्त्री सम्मान समृद्धि योजनामें जब उनकी सरकार बनेगी तो वह पूरे उत्तर प्रदेश में स्त्री सम्मान योजना को लागू करेंगे। इस योजना के तहत गरीब वर्ग की महिलाओं को हर महीने सरकार 3000 रुपए देगी। इस दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी योजनाओं की नकल करके भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे राज्यों में भी अपनी घोषणा पत्र में योजनाओं को शामिल किया और अपनी सरकार बनाई, लेकिन बाद में बीजेपी सरकार ने उन्हीं योजनाओं की धनराशि में कटौती कर दी

अखिलेश ने बीजेपी से दूर हो रही है महिलाएं

अखिलेश यादव ने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तो उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए 1090 जैसी योजना लागू की। जिससे महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा हो सकी। इस मॉडल को देश के दूसरे राज्यों ने भी खूब पसंद किया है। प्रदेश में आज योगी सरकार इस योजना को गिनती तो है, लेकिन उसके बजट में इतनी कटौती कर दी है कि आज 1090 जैसी योजना भी उतनी प्रभावशाली नहीं रही। इसी तरह से हमने छात्रों को अच्छे लैपटॉप दिए, जबकि योगी सरकार रद्दी क्वालिटी के टैबलेट दे रही है।

Advertisment

2027 के विधानसभा और पंचायत चुनाव में महिलाओं को देंगे ज्यादा टिकट

अखिलेश यादव ने रविवार को महिला सभा की बैठक के बाद यह भी ऐलान किया कि आने वाले पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित करने के लिए पार्टी संगठन में काम कर रही महिलाओं को पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर टिकट देगी। इसके अलावा 2027 के विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को पिछली बार के मुकाबले ज्यादा टिकट दिए जाएंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ