---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, बीजेपी नेता हैं पत्नी अपर्णा यादव

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं। मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक 46 वर्ष के थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: May 13, 2026 07:52

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है। अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं। मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक 46 वर्ष के थे।

जानकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम किया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी अपर्णा भाजपा की सक्रिय नेता हैं। बीते दिनों दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के बीच हुई सुलह! इंस्टा पर पत्नी संग फोटो पोस्ट कर लिखा- All is

क्या करते थे प्रतीक?

प्रतीक यादव लखनऊ के ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। इसके अलावा वे ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे, जहां स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता था। फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहने वाले प्रतीक का यूं अचानक जाना लोगों को हैरान कर रहा है।

---विज्ञापन---

क्या थी बीमारी?

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन बीमारी क्या थी, यह साफ नहीं हो पाया है। सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें: अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक, कहा- परिवार खत्म कर दिया, इसे 

First published on: May 13, 2026 07:31 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.