मनोज पाण्डेय, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राय ने कहा कि जो बार-बार अपने भाषणों में बोलते थे कि यूपी में 80 में 80, जिन्होंने अबकी बार 400 पार और वाराणसी में 10 लाख पार का नारा दिया, उनके नारों की हवा निकल गई। राय ने कहा कि भाजपा के पास नारों और जुमलों का पिटारा है। उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी आदित्यनाथ को जीत का पूरा भरोसा था लेकिन जनता ने उनके नारों की हवा निकाल दी।
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हार का सामना करने वाले अजय राय ने कहा कि यूपी की अमरोहा, बांसगांव, देवरिया और महाराजगंज में हम चुनाव जीत रहे थे। लेकिन, प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराया गया। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन को प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि फिर से महंगाई बढ़ने लगी है, दाल के दाम बढ़ने लगे हैं, गेहूं बाहर से मंगवाया जा रहा है। विकास की बात करने वाली सरकार ने फिर मनमानी शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर में बढ़ गए आतंकी हमले
राय ने कहा कि सरकार कहती है कि उसने 370 हटाई, लेकिन जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई। लगातार आतंकी घटनाएं हो रही थीं लेकिन वहां के एलजी वाराणसी और गाजीपुर में चुनाव प्रचार करने में जुटे थे। हमारी मांग है सरकार इस घटना को लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटना भविष्य में न हो। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में 19 परीक्षाएं लीक हुईं। पूरे देश के नौजवानों में हाहाकार मचा है। यूपी के साथ देश भी पेपर लीक में शामिल हो गया है।
जहां हारे वहां भी करेंगे धन्यवाद यात्रा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर उठे सवाल गंभीर हैं। इससे संबंधित याचिका पर जवाब मांगने के लिए मैं उच्च न्यायालय को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में हम जहां-जहां जीते हैं उन जगहों के साथ-साथ जहां-जहां हारे हैं वहां भी हम धन्यवाद यात्रा करेंगे। 403 विधानसभा क्षेत्रों और 80 लोकसभा क्षेत्रों में हम धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। उत्तर प्रदेश ने इंडिया गठबंधन को जनादेश दिया है इसलिए यहां इंडिया गठबंधन जनता की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines