हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इमरजेंसी लैंडिंग से बचीं 200 यात्रियों की जान, ईधन खत्म होने से पहले लखनऊ में उतरा विमान

Air india Flight Emergency Landing: तीसरे प्रयास में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई तब जाकर यात्रियों की जान में जान आई। हालांकि राहत और बचाव कार्य के लिए रनवे पर मेडिकल टीम और रेस्क्यू कर्मी रनवे पर पहुंच गए थे, लेकिन विमान की लैंडिंग सफल रही।

विज्ञापन

Air india Flight Emergency Landing: लखनऊ में सोमवार को एक आपात स्थिति में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे मेडे लो फ्यूल का संदेश भेजा था। जाहिर है कि ये एक आपात स्थिति थी। लेकिन दो बार प्रयास करने के बावजूद एयर इंडिया का विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। ईंधन खत्म होने वाला था, इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान में बैठे 200 यात्रियों की सांसें हवा में अटकी रहीं।

ये भी पढ़ेंः ‘एक पैसेंजर जिंदा नहीं बचेगा अगर…’; Akasa एयरलाइंस की फ्लाइट में हड़कंप, श्रीनगर जा रहा था विमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 431 दिल्ली से 12.20 बजे उड़कर 1.30 बजे लखनऊ उतरती है। ये फ्लाइट सोमवार को भी ऑन टाइम थी। लेकिन फ्लाइट ने रनवे पर उतरने का प्रयास किया, विमान के पहिए रनवे से भी टकराए लेकिन पायलट विमान को वापस हवा में लेता गया। पायलट ने फिर प्रयास किया, लेकिन असफल रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट सही एप्रोच नहीं कर पा रहा था, जिस वजह से रनवे पर विमान उतारना खतरनाक हो सकता था। हवा में चक्कर काटकर दोबारा लैंडिंग के लिए आने के दौरान विमान को ईंधन खत्म होने लगा। इसके बाद पायलट ने एटीसी को इमरजेंसी संदेश भेजा।

ये भी पढ़ेंः ‘7000 स्पेशल ट्रेन चलाई हैं, वो कहां चल रही हैं?’ ट्रेन के टॉयलेट में बैठे 8 लोग, वीडियो वायरल

एयरपोर्ट पर आपात स्थिति को देखते हुए तुरंत दमकल और रेस्क्यू कर्मी और एम्बुलेंस रनवे पर पहुंच हए। बड़ी संख्या में मेडिकल स्टाफ भी पहुंच गया। आखिरकार तीसरे प्रयास में विमान सही सलामत उतर गया। रनवे पर पहुंचने के दौरान विमान का इंजन चालू रहा और फ्यूल पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

खतरनाक स्थिति है ईंधन का खत्म होना

मई 2020 में पाकिस्तान के जिन्ना एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट के उतरने से पहले ही ईंधन खत्म हो गया। विमान रनवे तक पहुंचने से पहले ही एक इमारत से टकराकर क्रैश हो गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें