'एक पैसेंजर जिंदा नहीं बचेगा अगर...'; Akasa एयरलाइंस की फ्लाइट में हड़कंप, श्रीनगर जा रहा था विमान

Mumbai Srinagar Flight Delayed: मुंबई से श्रीनगर जाने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट एक पैसेंजर के कारण उड़ान नहीं भर पाई। पैसेंजर ने ऐसी बात कह दी कि हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने एक खुलासा किया। आइए जानते हैं कि आखिरी मामला क्या है?

Akasa Air Flight

Akasa Air Flight

विज्ञापन

Srinagar Flight Delayed due to Passenger: मुंबई से श्रीनगर जाने के लिए फ्लाइट टेकऑफ होने वाली थी। अचानक विमान के अंदर अफरा तफरी मच गई। एक पैसेंजर बोला कि यह फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाएगी। अगर उड़ान भरी तो एक भी पैसेंजर जिंदा नहीं बचेगा। इतना सुनते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फ्लाइट की उड़ान रोकी गई।

पूछताछ में उसने बताया कि उसे हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है। अभी भी उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, इसलिए वह फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट के मेडिकल स्टाफ ने उसका चैकअप किया। सिक्योरिटी ने उसके सामान की चैकिंग की। बम और डॉग स्कवाड ने विमान को कोना-कोना खंगाला। करीब 90 मिनट चली चैकिंग के बाद विमान को उड़ान भरने की परमिशन दी गई।

विज्ञापन

व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) (अनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी देना), 353(1)(बी) (जनता में भय या चिंता पैदा करने के इरादे से किए गए कार्य) और 125 (मानव जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लापरवाह कार्य) के तहत FIR दर्ज की गई और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उसके परिजनों को भी बुलाया गया है।

बोर्डिंग के समय अधिकारी से कही बात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ मलिक के रूप में हुई है। उसने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से श्रीनगर जाने के लिए अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट QP 1637 में सवार होना था। वह एयरपोर्ट पहुंचा था, लेकिन उसके एक बयान के कारण फ्लाइट रोकनी पड़ी। शिकायतकर्ता CISF सब-इंस्पेक्टर मणिशंकर शत्रुघ्न राय हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गेट नंबर 28 पर बोर्डिंग गेट ऑफिसर के रूप में तैनात थे।

विज्ञापन

एयरलाइन कर्मचारी ने उन्हें फोन करके बताया कि फ्लाइट की बोर्डिंग शुरू होने वाली है और बोर्डिंग गेट पर दरवाजा खोला जाना चाहिए। दरवाजा खोलने के बाद मोहम्मद यूसुफ मलिक उनके पास आए और फुसफुसाकर कुछ ऐसा कहा, जो सुनाई नहीं दिया। मलिक फिर पीछे से आए और फिर से बोलने की कोशिश की, जिससे राय ने सीधे उनसे पूछा कि वह क्या कहना चाहते हैं तो धमकी भरे लहजे में मोहम्मद ने कहा कि यह फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाएगी और कोई नहीं बचेगा। इतना सुनते ही उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी को अलर्ट किया। CISF ने मलिक को कस्टडी में लिया और उसकी तलाशी ली। उसके सामान की चैकिंग की और उससे इस बयान के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन

व्यक्ति से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

शत्रुघ्न राय ने बताया कि मलिक ने सवाल का जवाब दिया। उसने कहा कि वह ‘काले जादू’ के प्रभाव में था, जिससे वह काफी उदास महसूस कर रहा था। तलाशी लेने पर उससे या उसके बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन मलिक की सांसों को देखते हुए एयरपोट के मेडिकल स्टाफ को बुलाकर उसका चैकअप कराया गया तो उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ मिला। इस दौरान विमान की तलाशी भी ली गई। पैसेंजरों का सामान भी चैक किया गया। जांच पूरी कर लेने के बाद फ्लाइट टेकऑफ हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ