Woman threatened murder BJP MLA T-Raja in front of Owaisi: तेलंगाना में आने वाली 30 नवंबर यानी इसी महीने के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सत्ताधारी BRS के साथ विपक्ष में बैठी कांग्रेस तेलंगाना में अपने पैर जमाने में जुटी भाजपा, सभी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। एक तरफ भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले अपने विधायक टी राजा सिंह का निलंबन वापस लेकर उन्हें हैदराबाद के गोशमहल से प्रत्याशी बनाया। वहीं, दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी अपना हैदराबाद का गढ़ बचाने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि वहां उनके 7 विधायक हैं। इसके साथ ही वहां की नगरपालिका पर भी ओवैसी की पार्टी का कब्ज़ा है। इन्हीं चुनावी तैयारियों के बीच ओवैसी का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला विधायक टी राजा सिंह की हत्या की बात कह रही है।
ये भी पढ़े: गर्भवती बहू को पिलाया ‘टॉयलेट क्लीनर’…नवजात बच्चे की भी हुई मौत, पीड़िता ने पुलिसवालों को सुनाई आपबीती
ओवैसी को देखकर महिला बोली – ‘शेर मां का बच्चा है ये’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो ओवैसी के चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में प्रचार के दौरान ओवैसी से मिली एक महिला विधायक टी राजा सिंह की हत्या की बात कह रही है और साथ ही ओवैसी को दकेकर कहती है कि ‘शेर माँ का बच्चा है ये’। इसके बाद वो महिला ओवैसी से कहती है कि दुश्मनों को खत्म करो, मुसलमानों की दुआ बेटा आप लोगों के साथ है। है और सारी दुनिया आपलोगों के पीछे है।
बोली – ‘मैं उसका मर्डर कर दूंगी’
ओवैसी को आशीर्वाद देते हुए महिला टी राजा के लिए अपशब्दों का उपयोग करते हुए कहती है कि राजा सिंह के मोहल्ले से मुझे खड़ा करो, मैं उसका मर्डर कर दूंगी। आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी चुनाव प्रचार के दौरान उस महिला के घर पर वोट माँगने पहुँचे थे। खास बात ये है कि इस वीडियो में हत्या की धमकी वाले बयान पर उस महिला को ओवैसी रोकने की कोशिश भी नहीं करते हैं। इतनी बयानबाजी के बाद महिला ओवैसी को कामयाब होने की दुआ भी देती है। आपको बताते चलें कि असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी का हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी से पुराना नाता है, जिसके चलते वे हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। ज्ञात हो कि कुछ साल पहले ओवैसी के भाई का एक वीडियो बहुत तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने हिन्दुओं को धमकाते हुए 15 मिनट के लिए पुलिस हटाने की धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
11 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
12 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines