ऋषिकेश से अमित रतूड़ी की रिपोर्ट।
AIIMS Rishikesh Nursing Official Protest: ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में चल रहा हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महिला चिकित्सकों के बाद अब अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर्स भी धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने महिला चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है और ऐसा ना होने पर नर्सिंग ऑफिसरों ने हड़ताल शुरू करने की भी धमकी दे डाली है।
महिला चिकित्सक ने लगाया था आरोप
दरअसल उत्तराखंड के ऋषिकेश में मौजूद एम्स अस्पताल में पिछले कई दिनों से हंगामा मचा हुआ है। महिला चिकित्सक ने नर्सिंग ऑफिसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसे लेकर 3 दिनों तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि महिला चिकित्सकों की धरना खत्म होने के बाद नर्सिंग ऑफिसर्स ने भी मोर्चा खोल दिया और शुक्रवार की सुबह सभी धरने पर बैठ गए।
नर्सिंग ऑफिसर्स ने की मांग
नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलेपमेंट एसोसिएशन ने शुक्रवार की सुबह एम्स के डीन एकेडमी कार्यालय के बाहर धरना देना शुरू किया है। इस दौरान सभी नर्सिंग ऑफिसर लगातार नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि महिला चिकित्सकों ने धरने के दौरान नर्सिंग ऑफिसर को गंदी-गंदी गालियां दी हैं, जिससे उनके स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुंची है। यही वजह है कि नर्सिंग ऑफिसर यूनियन ने महिला चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं नर्सिंग ऑफिसर का कहना है कि महिला चिकित्सक पर कार्रवाई ना होने की स्थिति में वो हड़ताल जैसा कदम उठा सकते हैं।
एम्स में घुसी पुलिस की SUV
महिला चिकित्सक के आरोप के बाद जब पुलिस नर्सिंग ऑफिसर को गिरफ्तार करने पहुंची तो कई लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। ऐसे में पुलिस ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी धड़धड़ाते हुए एम्स अस्पताल के अंदर पहुंच गई, जिसे देखकर मरीजों में भी अफरा-तफरी मच गई।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि सोमवार की शाम एम्स अस्पताल में सात बजे के करीब एक ऑपरेशन हो रहा था। इस दौरान जनरल सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में दो महिला चिकित्सक और एक पुरुष चिकित्सक मौजूद थे। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर में एक नॉर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार भी थे। सतीश पर आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उन्होंने महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ की और बाद में अभद्र मैसेज भी भेजे। सतीश ने फांसी लगाने का संकेत देकर महिला चिकित्सक को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। महिला ने सोमवार की देर शाम पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और एम्स प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए महिला चिकित्सक को निलंबित कर दिया।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
11 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
16 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
20 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines