Agra Groom Shocked as Bride Runs Away on Wedding Night: यूपी के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की दिन में शादी हुई, लेकिन शाम होते-होते दुल्हन फरार हो गई। मामले में दूल्हे के परिजनों ने थाना एत्मादुद्दौला में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पूरा मामला एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक की दिन में शादी हुई। शादी करने के एवज में दूल्हे की ओर से दुल्हन के परिजनों को 35000 रुपये और सोने की अंगूठी दी गई थी। लेकिन शाम को जब शादी की सभी रस्में पूरी हो गई तो सभी अपने काम निपटाने में व्यस्त थे। इस दौरान मौका पाकर दूल्हन फरार हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
रात में जब दुल्हा अपने कमरे में गया तो वहां से दुल्हन गायब थी। इसके बाद उसने यह जानकारी घरवालों को दी। परिजनों ने जानकारी जुटाकर दुल्हन के जीजा और बिचौलिए को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ जा रही 57 यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, ट्रक से हुई जोरदार टक्कर
जयपुर में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन
बता दें कि लुटेरी दुल्हन का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले ऐसे कई मामले राजस्थान में भी सामने आ चुके हैं। जयपुर के मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसी ही लुटेरी दुल्हन को अरेस्ट किया था। आरोपी महिला उत्तराखंड की रहने वाली थी। महिला मेट्रोमोनियल साइट के जरिए अमीर लोगों को निशाना बनाती थी और शादी के कुछ दिन बाद ही ब्लैकमेल करके रुपए हड़प कर फरार हो जाती थी। महिला अब तक तीन शादियां कर चुकी थी।
ये भी पढ़ेंः UP Cabinet Decision: शराब के शौकीनों के लिए Good news, आबकारी नीति में अहम बदलाव
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
44 mins agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 hr agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
2 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
19 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
21 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
23 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines