Agra News: दिन में शादी कर बनी दुल्हन शाम को भागी, बिचौलिये और जीजा को दबोचा

UP Wedding Scam: यूपी के आगरा में एक दुल्हन की दिन में शादी हुई और शाम होते-होते वह घर से फरार हो गई। मामले में दूल्हे के परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दुल्हन के जीजा और बिचौलिए को दबोच लिया है।

Agra Groom Shocked as Bride Runs Away on Wedding Night

Agra News

Agra Groom Shocked as Bride Runs Away on Wedding Night: यूपी के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की दिन में शादी हुई, लेकिन शाम होते-होते दुल्हन फरार हो गई। मामले में दूल्हे के परिजनों ने थाना एत्मादुद्दौला में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पूरा मामला एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक की दिन में शादी हुई। शादी करने के एवज में दूल्हे की ओर से दुल्हन के परिजनों को 35000 रुपये और सोने की अंगूठी दी गई थी। लेकिन शाम को जब शादी की सभी रस्में पूरी हो गई तो सभी अपने काम निपटाने में व्यस्त थे। इस दौरान मौका पाकर दूल्हन फरार हो गई।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

रात में जब दुल्हा अपने कमरे में गया तो वहां से दुल्हन गायब थी। इसके बाद उसने यह जानकारी घरवालों को दी। परिजनों ने जानकारी जुटाकर दुल्हन के जीजा और बिचौलिए को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जयपुर में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन

बता दें कि लुटेरी दुल्हन का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले ऐसे कई मामले राजस्थान में भी सामने आ चुके हैं। जयपुर के मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसी ही लुटेरी दुल्हन को अरेस्ट किया था। आरोपी महिला उत्तराखंड की रहने वाली थी। महिला मेट्रोमोनियल साइट के जरिए अमीर लोगों को निशाना बनाती थी और शादी के कुछ दिन बाद ही ब्लैकमेल करके रुपए हड़प कर फरार हो जाती थी। महिला अब तक तीन शादियां कर चुकी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ