Agra Utangan River drowned 11 people: उत्तरप्रदेश में आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आती खेरागढ़ ऊंटगन नदी पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में 11 लोगों की डूबने की खबर है. इन लोगों के नाम की लिस्ट भी प्रशासन ने जारी कर दी. अब तक रेस्क्यू कर चार लोगों को बाहर निकालकर आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया , एक का इलाज जारी है. वहीं, 7 की तलाश तलाश के लिए राहत बचाव कार्य जारी हैं. एसडीआरएफ, पीएसी आगरा और इटावा की टीमों द्वारा व गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है. आगरा पुलिस कमिश्नर , अपर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, डीसीपी, एडीएम एफआर और स्थानीय विधायक मौके पर हैं जो राहत बचाव टीम को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: MP: विसर्जन पर उज्जैन के बाद खंडवा में बड़ा हादसा, तालाब में गिरा ट्रैक्टर-ट्रॉली, अभी तक 13 की मौत
खंडवा में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा और उज्जैन में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसों पर दुख जताया। एक्स पर ट्वीट किया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, हादसे में करीब 20-25 लोग डूबने की खबर मिली थी, जिनमें मरने वाले 11 लोगों में 8 बच्चियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा, चंबल नदी में ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत, 4 घायल
मध्यप्रदेश में हुए हादसों पर राहुल गांधी ने जताया शोक
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के उज्जैन और खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसों पर शोक जताया। अपने एक्स अकाउंड पर ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि मध्यप्रदेश में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसों में कई लोगों की मौत की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों और बच्चों के अभिभावकों के साथ हैं। हादसों में घायल लोगों की कुशलता और जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
यह भी पढ़ें: JNU में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, दो छात्र गुटों के बीच मारपीट
महोबा जिले में नशे में धुत्त युवक की नदी में डूबकर मौत
यूपी के महोबा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नशे में धुत्त युवक की नदी में डूब कर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाल सीएचसी पनवाड़ी ले जाया गया, जहां तैनात डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines