---विज्ञापन---

MP: विसर्जन पर उज्जैन के बाद खंडवा में बड़ा हादसा, तालाब में गिरा ट्रैक्टर-ट्रॉली, अभी तक 13 की मौत

विजयादशमी के दिन मप्र में दो बड़े हादसे हो गए। पहले उज्जैन में इसके बाद खंडवा में ट्रैक्टर-टॉली पलट गए। दोनों हादसे मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---खबर नीचे जारी है---

दशहरा मध्य प्रदेश के लिए काले दिन के समान रहा। नवरात्र में माता की चौकी में स्थापित मूर्ति का गुरुवार को विसर्जिन था। पहले उज्जैन में विसर्जन के लिए जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल नदी में गिर गया। इसमें 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कुछ ही देर बाद एमपी के ही खंडवा में बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ताबाल में गिर गया। इसमें कई लोग डूब गए। यहां से अभी तक 11 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र का है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्कयू अभियान शुरू कर दिया है।

4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि खंडवा के जामली गांव और उज्जैन के निकट इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटनाएं अत्यंत दुखद हैं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने और घायलों का नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: उज्जैन में दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा, चंबल नदी में ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत, 4 घायल

खंडवा को जामली गांव में हुआ हादसा

हादसा मप्र के खंडवा जिले के जामली गांव का है। हादसे पर एसपी मनोज कुमार राय ने कहा कि ट्रॉली पलटने से 14 लोग डूब गए हैं। अभी तक कुछ शव बरामद कर लिए गए हैं। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि युवाओं का एक समूह देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए खंडवा के जामली गांव आया था। ट्रॉली पलट गई और कई युवक डूब गए। बताया जा रहा कि ट्रैक्टर के रिवर्स करते समय हादसा हुआ।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: दशहरे पर आगरा में बड़ा हादसा, माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 युवक नदी में डूबे

First published on: Oct 02, 2025 07:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola