पांच संग सुहागरात मना चुकी 'दुल्हन' कैसे हुई थी HIV पॉजिटिव; संपर्क में आए लोगों का क्या होगा?

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश में एक महिला के कारण कई परिवारों में दहशत का माहौल है। मामला लुटेरी दुल्हन का है, जो पैसे के लालच में लोगों से शादियां कर लेती थी। वह महिला अब एचआईवी पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों में दहशत का माहौल है। इनमें से 3 लोग भी एचआईवी से ग्रसित मिले हैं।

Bride looted Groom

लुटेरी दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव।

Rudrapur Robber Woman News: उत्तर प्रदेश में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने 5 लोगों के साथ शादियां करके सुहागरात मनाई थी। वह महिला एचआईवी पॉजिटिव मिली है। महिला लुटेरी दुल्हन है, जो पैसे के लालच में अलग-अलग लोगों को फांसकर शादी कर लेती थी। बाद में पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाती थी। वह महिला एचआईवी पॉजिटिव मिली है। पुलिस को पता लगा है कि महिला ने कुछ दिनों में ही 5 लोगों के साथ शादी रचाई थी। जिनको लूटने के बाद वह भाग गई। पुलिस उसके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रही है। यह लुटेरी दुल्हन मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली है। पिछले महीने ही इस महिला को यूपी पुलिस ने अरेस्ट किया था।

विज्ञापन

गैंग बनाकर लूटती थी, न जाने कितनों के संपर्क में आई?

यह महिला गैंग बनाकर अमीरों को लूटती थी। इसकी गैंग में रिश्तेदार शामिल थे। पहले शादी करती, फिर पति को लूटने के बाद फरार हो जाती थी। गिरफ्तारी के बाद महिला को वेस्ट यूपी की एक जेल में बंद किया गया था। जहां महिला बीमार हो गई। पुलिस ने उसकी जांच करवाई तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकली। एनजीओ की मदद से उसे दवा देने की कोशिश की गई, लेकिन महिला ने दवा लेने से मना कर दिया। जिसके बाद वहां से चली गई। स्वास्थ्य विभाग में भी मामला सामने आने के बाद हड़कंप है।

विज्ञापन

विभाग को नहीं पता कि महिला के संपर्क में कितने लोग आए होंगे? अभी तक सिर्फ 5 शादियों का ही पता लगा है। महिला ने सिर्फ 5 ही शादियों की बात कबूल की है। शादी के बाद वह सुहागरात मनाती और पति को चकमा देकर पैसे और जेवर लेकर फुर्र हो जाती थी। खुद के एचआईवी संक्रमित होने के बाद भी उसने न जाने कितने लोगों की जान जोखिम में डाल दी? पुलिस के अनुसार उसके संपर्क में आए लोगों में दहशत है, वे लोग अपनी मेडिकल जांच करवा रहे हैं। वहीं, 3 लोग एचआईवी पॉजिटिव मिल भी गए हैं, जो उसके संपर्क में आए थे। पुलिस दूसरे लोगों को ट्रेस कर रही है, जो महिला के संपर्क में आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ