Agra conversion case: उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी पुलिस ने गोवा से आयशा नामक महिला को अरेस्ट किया है जो कि अवैध धर्मांतरण का पूरा गिरोह चलाती थी। मामले में यूपी पुलिस ने गोवा पुलिस से संपर्क किया इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए महिला को अरेस्ट किया है।
कई देशों से होकर भारत पहुंचता था पैसा
पुलिस ने बताया कि आयशा को लश्कर समेत कई विदेशी संगठनों से फंडिंग होती थी। इसके बाद वह गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बरघलाकर धर्म परिवर्तन कराती थी। पुलिस ने महिला के पास से लैपटॉप, बैंक डिटेल्स, मोबाइल और कई दस्तावेज मांगे हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि उसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला है।
जांच में सामने आया कि कनाडा में रहने वाला दाऊद अहमद यूके, अमेरिका, यूएई जैसे देशों से पैसे को भारत भेजता था ताकि कोई लिंक सामने ना आए। दाऊद अहमद इन देशों के जरिए गोवा में बैठी आयशा उर्फ एसबी कृष्णा को पैसे भेजता था। इसके बाद इंडिया में आयशा उन पैसों को अलग-अलग राज्यों में भेजती थी।
ये भी पढ़ेंः छांगुर बाबा का एक और सहयोगी गिरफ्तार, इस काम में देता था साथ
आयशा का पति बनाता था दस्तावेज
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आयशा का पति शेखर राय उर्फ हसन कोलकाता से धर्म परिवर्तन के लिए काम में आने वाले जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाता था। जैसे नाम बदलवाने की प्रक्रिया, फर्जी पहचान पत्र बनवाना आदि।इसके अलावा इस मामले में दिल्ली से अरेस्ट हुआ मुस्तफा उर्फ मनोज नाबालिग लड़कियों को नई जिंदगी दिखाकर बहकाता था।
लड़कियों को बसों से भेजा जाता था
इसके अलावा जांच में सामने आया कि लड़कियों को बसों से भेजा जाता था ताकि पुलिस और उनके परिजन उन्हें ट्रेस नहीं कर पाए। इसके अलावा वह लड़कियों को नई सिम की व्यवस्था भी करवाता था। अब तक कितनी लड़कियों का धर्म परिवर्तन हुआ है इसको लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः एके-47, काला लिबास… और देश भर में एजेंट, आगरा धर्मांतरण मामले का ISIS मॉडयूल आया सामने
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
20 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
23 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines