Agra News: सास-बहू के झगड़े तो हर घर में होते हैं। लेकिन आगरा में इस झगड़े का बड़ा अजीबोगरीब कारण सामने आया है। दरअसल, सास और बहू में इसलिए रोज कहासुनी होती है क्योंकि सास रोज अलग-अलग व्यंजन जैसे पनीर टिक्का, आलू कटलेट बनाने की फरमाइश करती है। इतना ही नहीं सास यह डिमांड केवल रात में उस समय करती है जब वह शराब पीती है।
मायके में रह रही युवती
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में बहु ने अपनी सास की शिकायत की है। परिवार परामर्श केंद्र के सलाहकार डॉक्टर अमित गौड़ के मुताबिक मामले में फिलहाल काउंसलिंग चल रही है। बहु के बयान हुए हैं उसने सास पर शराब पीकर झगड़ा करने का आरोप लगाया है। युवती अभी अपने मायके में है। सास और पति के बयान होने बाकी है। दोनों पक्षों के बयान लेकर उनकी पहले सुलह कराने का प्रयास किया जाएगा।
ससुर का हो चुका है देहांत
जानकारी के अनुसार युवती लोहामंडी की रहने वाली है। करीब एक साल पहले उसकी सिकंदरा के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। लड़का सरकारी अस्पताल में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि लड़के के पिता का देहांत हो चुका है। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ माह तक तो सब ठीक था। लेकिन इसके बाद उसकी सास रोजाना शराब पीने लगी। उसे शराब पीने की लत है। शराब पीकर वह अक्सर उससे झगड़ा करती है।
ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों का वेटिंग पीरियड होगा कम, रेलवे के साथ मिलकर कंपनी ने उठाया यह बड़ा कदम
रोजाना नए चखने की डिमांड
वह उससे रोजाना शराब के साथ चखने में नई चीज देने के लिए कहती है। जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट करने लगी। तंग आकर वह अपने मायके चली आई। पिछले कुछ माह से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है। जब बातचीत से मामला नहीं सुलझा तो उसने अब इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है। चूंकि अभी दंपति की शादी को कम समय हुआ है इसलिए मामला परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
7 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
10 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
22 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines