मेरठ में मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी, इस खबर को सुनकर पूरा देश हैरान रह गया था। इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और तीन दिन तक शव के साथ ही घर में रहा।
मामला आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र के सुंदर पाड़ा का है। पति ने पत्नी की कलाई काटकर उसकी हत्या कर दी और तीन दिन तक शव के साथ घर में ही रहा। इसी बीच महिला की बहन घर पहुंची तो इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ। पार्वती नाम की इस महिला की बहन ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां का मंजर देखकर दंग रह गई।
दोनों कलाई पर थे घाव
कमरे में गंदगी फैली हुई थी और महिला का शव बुरी हालत में पड़ा था, जिसके दोनों हाथों की कलाई पर गहरे घाव थे। मौका पाकर पति शक्ति वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। पार्वती की बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
बताया जा रहा है कि शक्ति और पार्वती ने दो साल पहले लव मैरिज की थी और दोनों आगरा में रह रहे थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की। हत्या के बाद शक्ति तीन दिन तक शव के साथ ही घर में रहा और शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था।
दिल्ली में भी बरामद हुआ महिला का शव
दिल्ली के विवेक विहार थाने के सत्यम एन्क्लेव में तेज दुर्गंध आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। DCP शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि 28 मार्च को हमें कॉल आई थी। जब हमारी टीम ने जांच की, तो वहां एक महिला का शव मिला। महिला का शव एक सूटकेस में पैक था और बेड-बॉक्स के अंदर छिपाया गया था। जांच के दौरान महिला के पति की पहचान हुई। महिला का नाम अंजलि और उसके पति का नाम आशीष कुमार बताया गया।
यह भी पढ़ें : रील आपकी आंखों को खतरे में डाल रही है, डॉक्टरों ने जारी की तत्काल चेतावनी
22 मार्च को तीन लोगों के साथ महिला अपने बच्चे को लेकर फ्लैट में रहने आई थी। इसके बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसकी हत्या कर सभी फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
10 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
15 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines