किसी के हाथ कटे, कोई पहिए से कुचला; Chitrakoot में डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौके पर मौत

UP Chitrakoot Road Accident: डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, इसके बाद सड़क पर जो मंजर देखने को मिला, राहगीरों का कलेजा मुंह को आ गया। 5 लोगों की लाशें बुरी तरह कुचली पड़ी थीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Accident

UP Chitrakoot Road Accident: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंगलवार सुबह दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ। कपसेठी-अमानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो सवारियों से खचाखच भरा था, लेकिन टक्कर लगते ही सवारियां उछलकर सड़क पर गिरीं और 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, लेकिन हादसे के बाद सड़क पर खौफनाक मंजर भी देखने को मिला।

डंपर के मालिक का पता लगाया जा रहा

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा शहरी थाने के तहत आने वाले अमानपुर मोहल्ले के पास हुआ। ऑटो में करीब 8 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। डंपर के दस्तावेजों की जांच करके उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस ने अज्ञात डंपर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सवारियां सड़क पर गिरीं, डंपर ऊपर से गुजरा

जिला अस्पताल के CMS डॉ आरबी लाल ने बताया कि आज तड़के करीब 8 लोगों को अस्पताल लाया गया था। 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन शवों का हालत काफी खराब है। किसी के हाथ कटे हैं तो किसी के पैरों की हालत खराब है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि कई घायल डंपर के पहियों के नीचे कुचले गए थे। टक्कर लगते ही सवारियां उछलकर सड़क पर गिरीं और डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। 3 घायलों की सांसें चल रही थीं, लेकिन उन्हें भी काफी चोटें लगी हैं। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को पीड़ितों की रिपोर्ट दे दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ