दशहरे पर आगरा में बड़ा हादसा, माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 युवक नदी में डूबे

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को दशहरे के पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां माता की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान 5 युवक नदी में डूब गए. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह 1 युवक को बाहर निकाल लिया. जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Agra News, Agra, UP News, Agra Latest News, Agra Police, Agra River, Taj Mahal, drowned in river, आगरा न्यूज, आगरा, यूपी न्यूज, आगरा ताजा खबर, आगरा पुलिस, आगरा नदी, ताजमहल, नदी में डूबे

मौके पर परिजन

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को दशहरे के पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां माता की मूर्ति विसर्जन करने के दौरान 5 युवक नदी में डूब गए. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह 1 युवक को बाहर निकाल लिया. जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखर 4 युवकों की तलाश करने में जुटे हैं.

विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे युवक

जानकारी के अनुसार, आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र के रहने वाले परिवार के कुछ लोग गुरुवार को विजय दशमी पर्व पर दुर्गा माता की मृर्ति का विसर्जन करने के लिए उंटगन नदी पर गए थे. बताया गया है कि इस दौरान परिवार के कुछ युवक नदी में मूर्ति का विसर्जन करने के लिए पानी में उतरे थे. तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया. इस दौरान 5 युवक नदी के बहाव में बहने लगे. अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने डूबते युवकों को बचाने का प्रयास किया. इस दौरान लोगों ने एक युवक को किसी तरह नदी के पानी से बाहर निकाल लिया. अन्य 4 युवक नदी के पानी में डूब गए. लोगों ने नदी से निकाले युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है.

विज्ञापन

नदी में तलाश रही गोताखोरों की टीमें

वहीं घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश की और गोताखोरों को भी युवकों की तलाश के लिए बुला लिया है. फिलहाल गोताखोरों की टीम नदी में डूबे 4 युवकों की तलाश करने में जुटी है. वहीं हादसे के बाद युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. हादसे में लापता युवकों में सचिन, ओके, भगवती और हरेश बताए जा रहें हैं. हादसे के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ले रहें हैं. वहीं डीसीपी वेस्ट अतुल वत्स का कहना है कि हादसा डूगंरवाला गांव के पास नदी में हुआ है. फिलहाल लापता युवकों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ