Agra Chambal River Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत आगरा में मौसम काफी खराब है। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान देखने को मिल रहा है। इसी बीच आगरा में चंबल नदी पर बना पुल अचानक खिसक गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश के बीच आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुका है।
चंबल पैंटून पुल खिसका
खबरों की मानें तो तेज आंधी और बारिश के कारण चंबल पैंटून पुल अपनी जगह से खिसक गया। ऐसे में पुल के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। पुलि टूटने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच का रास्ता बंद हो गया है। कई कर्मचारी पुल की मरम्मत करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें- Noida एयरपोर्ट की ‘राह’ होगी आसान, YEIDA चलाएगी 250 EV Bus, ये 6 रूट फाइनल
क्या है वजह?
सूत्रों का कहना है कि तेज आंधी और बारिश के कारण पुलिस का स्लीपर खिसक गया है। जिससे पुल का बैलेंस खराब हो गया। हालांकि पुल टूटने की नौबत नहीं आई। पुल के दोनों तरफ गाड़ियों को रोक दिया गया है। पुल का मरम्मत काम जारी है।
गाड़ियों की लंबी कतार
यह मामला आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र का है। यहां चंबल नदी पर बना पुल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को आपस में जोड़ता है। मगर अब यूपी से एमपी और एमपी से यूपी जाने वाले लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। खबरों की मानें तो पुल की मरम्मत होने के बाद आवागमन फिर से शुरू हो जाएगा। हालांकि इसमें काफी समय लग सकता है।
यूपी-एमपी के बॉर्डर पर बहती है चंबल नदी
बता दें कि चंबल नदी मध्य प्रदेश से राजस्थान में एंट्री करती है। इसके बाद यह नदी कई किलोमीटर तक यूपी और एमपी का बॉर्डर बनाने के बाद यमुना नदी में जाकर मिल जाती है। ऐसे में यूपी से एमपी में जाने के लिए चंबल नदी पर बना पुल पार करना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली समेत 3 राज्यों और 5 शहरों को जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेसवे, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
59 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
17 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
18 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
21 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
22 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines