उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए चर्चित बाथरूम हत्याकांड में रविवार को अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रूबी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान रूबी भावुक हो गई और जज के सामने फूट-फूटकर रोने लगी. उसने अदालत में स्वीकार किया कि पति की हत्या करके उससे बहुत बड़ी गलती हुई है. अभियोजन अधिकारी बृजभूषण कुशवाहा के मुताबिक, अदालत में पेशी के दौरान रूबी ने अपना अपराध स्वीकार किया. उसने कहा कि जो कुछ हुआ, वो गलत था और उसे अपने किए पर पछतावा है. फिलहाल अदालत में मामले की सुनवाई जारी है और उसके बयान को केस की कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा माना जाएगा.
ये भी पढ़ें: छुआ तो मर्डर करा दूंगी…’, सुहागरात पर दुल्हन ने धमकाया तो दूल्हे ने लिए बड़ा फैसला
कैसे सामने आया पूरा मामला?
पुलिस जांच के मुताबिक, सुरेंद्र शर्मा 18 मई से लापता थे. बाद में जांच में खुलासा हुआ कि उनकी हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया गया था. आरोप है कि हत्या के बाद रूबी ने शव को बाथरूम में बने गड्ढे में दबाया और फिर ऊपर से मिट्टी भरवाकर सीमेंट का नया फर्श बनवा दिया ताकि किसी को शक न हो. करीब 45 दिनों तक वो परिवार, पड़ोसियों और पुलिस को अलग-अलग बातें बताकर गुमराह करती रही. उसने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई और लोगों के सामने दुखी होने का नाटक करती रही. लेकिन परिवार को उसके व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की और पूरा मामला सामने आ गया.
जांच में क्या-क्या सामने आया?
पुलिस का दावा है कि रूबी ने पहले पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया और फिर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को बाथरूम में छिपा दिया. अगले ही दिन राजमिस्त्री को बुलाकर बाथरूम का फर्श पक्का करा दिया गया. मजदूरों और मिस्त्री को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि जिस जगह वे काम कर रहे हैं, उसके नीचे एक शव दबा हुआ है. कोर्ट में पेशी के दौरान रूबी लगातार रोती रही. उसने जज के सामने कहा कि पति की हत्या करके उसने बहुत बड़ी गलती की है. हालांकि अब अदालत इस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, पुलिस जांच और आरोपी के बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी. फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हत्या में किसी और व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं.
ये भी पढ़ें: ‘हलाला और तीन तलाक के नाम पर यौन शोषण मंजूर नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
59 mins agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines