Video: आगरा में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

Airforce Fighter Plane Crash: पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। एयरफोर्स ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

Agra, Agra airforce plane crash, pilot, Indian Air Force news

घटनास्थल पर जलता हुआ विमान

विज्ञापन

Agra Airforce Fighter Plane Crash: आगरा में बड़ा हादसा हुआ है, यहां एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई थी। जान बचाने के लिए पायलट और को-पायलट उड़ते विमान से ही कूद गए। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक की जानकारी के अनुसार किसी तकनीक खराबी के कारण उड़ते हुए ही विमान में आग लग गई थी। पायलट ने इस बारे में कंट्रोल रूम को सूचना दी और किसी तरह विमान को खाली मैदान की तरफ लेकर आया।

इससे पहले की विमान किसी आबादी के ऊपर गिरता पायलट उसे खेतों के ऊपर ले आया। बताया जा रहा है कि विमान गिरने से चंद सेकंड पहले ही विमान का पायलट और उसके साथी ने विमान से कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों घटनास्थल से पास पड़े मिले हैं, दोनों सुरक्षित हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बता दें विमान में आग किस कारण से लगी? विमान में क्या खराबी आई इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Advertisment

विमान का मॉडल MIG 219 है 

एयरफोर्स सूत्रों के अनुसार ये विमान MIG 219 है। फिलहाल विमान ने आगरा खेड़िया हवाई पट्‌टी या पंजाब कहां से उड़ान भरी थी, ये नहीं बताया गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। लोगों ने बताया कि उन्हें लगा कि आसमान से किसी एलियन ने हमला कर दिया है। आग का गोला अचानक तेज आवाज के साथ खेत के बीचोंबीच आकर गिरा। जिसके बाद विमान से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगी।

हादसे के कारण जानने के लिए दिए जांच के आदेश

लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। पुलिस के अनुसार विमान कागारौल के सोंगा गांव के पास खाली खेतों में गिरा है। इस हादसे के बाद एयरफोर्स ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में एयरफोर्स अधिकारी, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग के लोग और बचाव दल मौजूद है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ