Noida Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के गिझौद के पास एलिवेटेड रोड पर देर रात एक भीषण हादसे (Noida Accident) में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार युवती अपने पांच साथियों के साथ पार्टी के बाद परांठे खाने के लिए मुरथल (Murthal) जा रही थी।
और पढ़िए –UP GIS 2023: समिट में पहुंचे IB मिनिस्टर अनुराग ठाकुर, बोले- यूपी में दिखती है विकास की नई तस्वीर
100 से ज्यादा की रफ्तार में थी कार
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हादसे के वक्त कार तेज रफ्तार में थी। हालांकि कार के चालक का दावा है कि स्पीड 70 से 80 के बीच थी, लेकिन पुलिस को आशंका है कि कार 100 से ज्यादा की रफ्तार में दौड़ रही थी। हादसे में मरने वाली युवती की पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला निवासी भूमिका जादौन के रूप में हुई है। वह यहां निजी मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी।
घायलों की हुई पहचान, रात में की थी पार्टी
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायलों की पहचान रॉबिन, प्रभाष, अर्पित, अभिषेक और श्वेता के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि हैचबैक कार में दो युवतियों समेत 6 यात्री सवार थे। प्रतीत होता है कि यह काफी तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई।
यह भी पढ़ेंः मुरादाबाद का लड़का बना राजा बाबू, बुलेट पर दिखाए हैरतअंगेज करतब
पीछे बैठी थी भूमिका, सिर में लगीं गंभीर चोटें
बताया गया है कि भूमिका जादौन पीछे बैठी थी। टक्कर के कारण कार का शीशा टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोट आईं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि दोस्तों का एक ग्रुप रात में पार्टी के बाद मुरथल जा रहा था। वे वहां परांठे खाने के लिए जा रहे थे।
और पढ़िए –Shiv Pratap Shukla: 4 बाद विधायक रहे शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नए गवर्नर, जानें क्या है इनका रसूख?
मुरथल में 24 घंटे खुलते हैं ढाबे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती के पिता नोएडा पहुंच गए हैं। उनकी ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि यह लापरवाही का मामला है। कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें मुरथल नोएडा से करीब 10 किमी दूर है। जहां 24 घंटे ढाबे खुलते हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
आजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
33 mins agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
46 mins agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
1 hr agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
15 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
19 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
20 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines