Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) का नाम बदलने के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखे जाने के बाद अब यूपी के एक और जिले (Ghazipur) का नाम बदलने की मांग सामने आई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक ओपी राजभर ने सीएम योगी को पत्र लिखा है।
‘विश्वामित्र नगर’ नाम रखने की मांग की
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक ओपी राजभर ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गाजीपुर जिले का नाम बदलकर ‘विश्वामित्र नगर’ करने की मांग की है।
और पढ़िए –UP Global Investors Summit: लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेटर समिट, PM मोदी कल करेंगे शुरुआत
राजभर ने सीएम को पत्र में ये लिखा
मा. मुख्यमंत्री जी,
उत्तर प्रदेश सरकार
कृपया श्री शक्ति सिंह, राष्ट्रीय सचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संलग्न प्रार्थना-पत्र का अवलोकन करने की कृपा करें। पत्र में जनपद- गाजीपुर के पौराणिक महत्व में ब्रह्मर्षि विश्वामित्र की अद्वितीय भूमिका का उल्लेख करते हुए जनपद गाजीपुर का नाम बदल कर विश्वामित्र नगर किए जाने का अनुरोध किया गया है।
अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया संलग्न प्रार्थना पत्र में उल्लेखित तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद-गाजीपुर का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश देने की कृपा करें।
ओम प्रकाश राजभर
यह भी पढ़ेंः लखनऊ का नाम बदलने के लिए BJP सांसद संगम लाल गुप्ता का तर्क, बोले- ये गुलामी का प्रतीक
संगम लाल गुप्ता ने लखनऊ के लिए लिखा है पत्र
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। पत्र में मांग की गई थी कि लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुर या फिर लक्ष्मणपुर किया जाए। इसके पीछे उन्होंने पौराणिक कथाओं के साथ नवाबों और अंग्रेजों के शासन काल पर ध्यान दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
5 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
11 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines