उत्तर प्रदेश के गोंडा में अलीगढ़ के बाद एक और सास-दामाद की लव स्टोरी सामने आई है। अलीगढ़ में सास-दामाद की प्रेम कहानी फोन पर शुरू हुई थी, जिसके बाद वे फरार हो गए थे। मामला काफी चर्चा में रहा था, दोनों ने थाने में सरेंडर किया था। अब ऐसा मामला गोंडा में सुर्खियां बटोर रहा है। यहां भी एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। 9 मई को आरोपी युवक की महिला की बेटी से शादी होनी थी, लेकिन वह उससे पहले ही अपनी सास को लेकर फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें:भारत ने हमला किया तो कैसा होगा असीम मुनीर की फौज का हश्र? पाकिस्तान के दुश्मन ने सुझाए ऑप्शन
जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में मामला सामने आया है। 25 साल के युवक की शादी जिले के ही एक गांव की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। परिजनों ने शादी के लिए तारीख भी मुकर्रर कर दी। लड़का अक्सर लड़की के घरवालों से फोन पर बात करता था। शुरू में तो लड़की-लड़की की बातें हुईं, लेकिन बाद में लड़का होने वाली सास के साथ बात करने लगा। घंटों बातचीत होने के चलते दोनों में प्यार परवान चढ़ गया।
दूसरी जगह तय हुआ लड़की का रिश्ता
लड़की के घरवालों ने अलीगढ़ के मामले से सबक लेते हुए बेटी की शादी किसी दूसरी जगह तय कर दी है। बताया जा रहा है कि सास-दामाद 3 दिन पहले फरार हुए हैं। पहले दोनों के परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद महिला के घरवालों ने शिकायत खोड़ारे थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक के मोबाइल पर कॉल की थी, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने अयोध्या के मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद बेंगलुरु फरार हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:‘टू नेशन थ्योरी को हमने…’; पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, केंद्र सरकार से की ये मांग
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
8 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
10 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
11 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
11 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
13 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
16 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
18 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines