दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, गाजियाबाद में ट्रेवलर ने थार और बाइक में मारी टक्कर, 3 की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रेवलर ने गाजियाबाद के विजय नगर में एक थार और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

accident on Delhi Meerut Expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से मेरठ जा रही एक ट्रेवलर ने गाजियाबाद के विजय नगर में एक थार और बाइक सवार को टक्कर मार दी। दो की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति ने हॉस्पिटल में दम दोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढे 6 बजे एक ट्रेवलर दिल्ली से मेरठ की तरफ जा रही थी। मुख्य एक्सप्रेस-वे लेन पर IPEM कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट के पास थार खड़ी थी। थार सवार दो युवक नीचे उतर एक बाइक सवार से बात कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही ट्रेवलर ने उन्हें निशाना बना लिया। हादसे में इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

ट्रेवलर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादस इतना भयानक था कि थार सवार और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल युवक ने हॉस्पिटल में दम दोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ