महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा, नगर निगम की लापरवाही से नाले में डूबे 4 मासूम

देगलूर नाका क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नाले का निर्माण कार्य चल रहा था. ठेकेदार द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे बेमौसम बरसात के पानी से लबालब भर गए थे, लेकिन सुरक्षा के नाम पर वहां कोई इंतजाम नहीं किया गया. (अंकुश भालेराव की रिपोर्ट)

Nader

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. शहर के देगलूर नाका इलाके में नगर निगम की कथित लापरवाही के चलते नाले के निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढों में भरे पानी में डूबकर चार मासूम बच्चों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोगों का गुस्सा भी उफान पर है.

विज्ञापन

लापरवाही से बड़ा हादसा

देगलूर नाका क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नाले का निर्माण कार्य चल रहा था. ठेकेदार द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे बेमौसम बरसात के पानी से लबालब भर गए थे, लेकिन सुरक्षा के नाम पर वहां कोई इंतजाम नहीं किया गया. न तो गड्ढों के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया – जिससे ये गड्ढे अनजाने में ही मौत का जाल बन गए.

विज्ञापन

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गए

गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब पास खेल रहे मासूम बच्चे इन पानी से भरे गड्ढों के करीब पहुंच गए. गहराई का अंदाजा न होने के कारण एक-एक कर चारों बच्चे उसमें डूब गए. जब तक स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया.

इन बच्चों में 10 साल के मोहम्मद अदनान मोहम्मद फिरोज, 13 साल के मोहम्मद अली मोहम्मद इदरीस और सैयद इरफान सैयद फिरोज शामिल हैं. चौथे बच्चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन कटघरे में

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. नागरिकों का कहना है कि, निर्माण स्थल पूरी तरह असुरक्षित था. सुरक्षा घेरा या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए.

रिहायशी इलाके में खुले गड्ढे छोड़ना सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में डालना है, एक स्थानीय निवासी ने आक्रोश जताते हुए कहा, ‘ये सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही से हुई चार मासूमों की हत्या है. जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.’

विज्ञापन

जांच शुरू, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

घटना के बाद नांदेड में तनाव का माहौल है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ