क्या अब प्रदर्शन के मामले में जेल जाएंगे आप सांसद संजय सिंह? कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने मंगलवार को ये आदेश जारी किया है। ये मामला लखनऊ नाका के पास बिजली-पानी और क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन का है।

sanjay singh

संजय सिंह। (File Photo)

विज्ञापन

Court orders arrest of AAP MP Sanjay Singh: यूपी की सुलतानपुर कोर्ट ने 23 साल पुराने एक मामले में आप सांसद संजय सिंह समेत 6 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। दरअसल, ये मामला लखनऊ नाका के पास बिजली-पानी और क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन का है। इस मामले में यूपी पुलिस ने सभी लोगों पर सड़क जाम करने, कानून व्यवस्था बिगाड़ने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।

सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने मंगलवार को ये आदेश जारी किया है। कोर्ट ने अपने आदेश में 28 अगस्त तक सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार ये मामला 19 जून 2001 का है। इस दिन लखनऊ नाका के पास आप राज्सभा सदस्य संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक अनूप संडा समेत बड़ी संख्या में लोग धरना-प्रदर्शन पर थे।

Advertisment

कोर्ट कर चुका है सजा का ऐलान

बता दें इससे पहले यूपी की MP-MLA कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए सभी को 3-3 माह की जेल और 1500-1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। सभी दोषियों ने अपनी सजा को सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट ने उन्हें किसी प्रकार से राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 9 अगस्त को निचली अदालत ने सभी को सरेंडर करने का निर्देश दिया।

सरेंडर की बजाए हाई कोर्ट में याचिका

दोषियों ने सरेंडर करने की बजाए हाईकोर्ट में निचली अदालत के फैसला को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने सरेंडर करने के लिए समय मांगा था। जिस पर कोर्ट ने उन्हें 20 अगस्त कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया और याचिका खारिज कर दी थी। आज संजय सिंह और अनूप संडा दोनों को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वे पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने बताया कि उन्होंने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर 22 अगस्त 2024 को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ