UP-Bihar में लुढ़केगा पारा, बारिश के साथ कोहरे से बढ़ेगी परेशानी, पढ़िए IMD का अपडेट

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। दोनों राज्यों में तेजी से तापमान गिर रहा है। पढ़िए दोनों राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा।

UP-Bihar Weather Update

UP-Bihar Weather

विज्ञापन

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं, बिहार के कई जिलों में बारिश और घने बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम में ठंडक का एहसास बढ़ जाएगा। दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दी का असर तेज हो गया है। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा। जानिए, दोनों राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा और कब तक कड़ाके की सर्दी की आमद होगी?

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। जहां बारिश हो सकती है उसमें हाथरस, एटा, बदायूं, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, इटावा, कानपुर, झांसी, जालौन, महाराजगण, गोंडा, बाराबंकी, एसके नगर, लखनऊ, बस्ती, अयोध्या, उन्नाव, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़ मऊ, शीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, बांदा, कौशाम्बी, महोबा, आर नगर और वाराणसी का नाम शामिल है।

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 दिसंबर को बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा कई जगह पर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। जिन जिलों में रात से ही कोहरा छाया हुआ है उसमें सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर, बांका मधेपुरा, पूर्णिया, और जमुई का नाम शामिल है। 10 दिसंबर को भी इन जिलों में घना कोहरा देखने को मिला है। हालांकि राज्य के ज्यादातर जिलों में दिन में मौसम साफ रहेगा। आज जिन जिलों में बारिश हो सकती है उसमें मुंगेर, बांका जमुई, भागलपुर, और खगड़िया का नाम शामिल है। दोनों ही राज्यों में आने वाले दो दिनों में 2 से 4°C तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ