हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP में आंधी-तूफान की दस्तक, 10 जिलों में बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में गर्मी और बारिश दोनों मौसम का अलर्ट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी पड़ रही है तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में आज और कल बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि अगले 3 दिन उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा और कहां-कहां बादल बरसेंगे?

विज्ञापन
25 मार्च के बाद तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगेगी।

उत्तर प्रदेश में अब गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन अभी सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीखी धूप महसूस हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज मौसम करवट बदलेगा। अगले 24 घंटों में इस जोन के 10 जिलों में आंधी-तूफान आने और गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि राज्य में 23 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा और शुष्क रहेगा, लेकिन ग्रीन अलर्ट रहेगा। 20KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चलेंगी। 24 और 25 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश का मौसम ऐसा बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं कारण मौसम करवट बदलेगा।

 

इन 10 जिलों में बारिश होने का अलर्ट

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, आज और कल प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया में बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दिख सकती है। इसके बाद तापमान में इजाफा होने लगेगा। वहीं अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

बीते दिन ऐसा रहा मौसम और तापमान

पिछले 24 घंटे की बात करें तो कानपुर अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस सबसे गर्म शहर रहा। नजीबाबाद का न्यूनतम तापमान सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर आज की बात करें तो आज 22 मार्च की सुबह लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.18 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 14.99 °C और 35.44 °C रहने के आसार हैं। हवा में 20% नमी है और हवा की गति 20 किमी/घंटा है। सूरज सुबह 6:08 बजे उदित हुआ और शाम 6:18 बजे अस्त हो जाएगा।

तारीख तापमान (डिग्री सेल्सियस) आकाश
23 मार्च 30.18 कुछ बादल
24 मार्च 34.22 आकाश साफ
25 मार्च 35.16 आकाश साफ
26 मार्च 37.40 आकाश साफ
27 मार्च 39.94 आकाश साफ
28 मार्च 40.39 आकाश साफ
29 मार्च 37.46 आकाश साफ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola