UP Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार तापमान गिर रहा है। दिन में मौसम साफ रहता है लेकिन शाम के समय कई जिलों में कोहरा छाने लगता है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे दबाव के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका असर यूपी और बिहार में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों के लिए यूपी और बिहार दोनों ही राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यूपी में कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा, तो बिहार में भी कोहरा और कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
मौसम विभाग ने 22 दिसंबर के लिए अपडेट जारी किया है। जिसमें कहा गया कि पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ही रहेगा। सुबह शाम में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में 23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कई जगह पर बारिश और होने की संभावना हैं। आपको बता दें कि 28 दिसंबर तक राज्य में घना कोहरा और शीतलहर कम होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में कानपुर 6℃, अयोध्या 6.5℃, बुलंदशहर 7℃, शाहजहांपुर 7℃ फुरसतगंज 7℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, मेरठ 7.2℃, गोरखपुर 7.4℃, बरेली 7.5℃, नजीबाबाद 7.6℃, बहराइच 8℃, बाराबंकी 8.5℃ और इटावा 8.2℃ दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो लखनऊ में 25.1℃ दर्ज किया गया।
बिहार का मौसम
बिहार के लिए मौसम विभाग ने घने से हल्के कोहरे की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में आज सुबह कोहरा देखने को मिलेगा उसमें पश्चिमी चंपारण, पटना, जहानाबाद, दरभंगा, सीतामढी, समस्तीपुर, मधेपुरा, नवादा, नालंदा, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, बक्सर, भागलपुर, खगड़िया, बेगुसराय और वैशाली का नाम शामिल है। बिहार में आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 08-12°C के बीच ही रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, और अरवल में बारिश होने की संभावना है।