---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश का अलर्ट, 5 इलाके सबसे ठंडे, जानें तापमान और AQI कितना?

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर बरप रहा है। आज यानी दिसंबर के तीसरे हफ्ते के अंत के साथ-साथ मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो गया है। रिपोर्ट में जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम।

---विज्ञापन---

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोल्ड वेव्स ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिस कारण मैदानी इलाकों में हवाएं चल रही है। इन हवाओं से पारा गिर रहा है और सर्दी बढ़ रही है। दिल्ली में बीते पूरे हफ्ते कंपकंपाने वाली ठंड रही है। आज इतवार के दिन यानी 22 दिसंबर को भी कई जगहों पर आज भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, IMD दिन तक मौसम साफ होने की आशंका लगा रहा है। आज AQI 400 ने नीचे दर्ज किया गया है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश इलाकों में आज भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम ही दर्ज किया है। आज अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है और न्यून्तम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा में ह्यूमिडिटी भी 43% तक रहेगी। वहीं, संडे को सूर्योदय का समय 7:10 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 5:29 मिनट पर होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत

ये इलाके सबसे ठंडे

  1. पालम
  2. नजफगढ़
  3. नरेला
  4. पूसा
  5. मयूर विहार
  6. राजघाट

---विज्ञापन---

अगले हफ्ते का अनुमान

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 22 दिसंबर, 2024 से लेकर 27 दिसंबर, 2024 तक दिल्ली में ठंड का सितम और ज्यादा बढ़ने के आसार है। तापमान मिनीमम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम 22 डिग्री रहेगा।

दिल्ली में कोहरा और ठंड

दिल्ली-NCR में सुबह और शाम के समय घना कोहरा रहता है। बीते दिन दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राजधानी में घना कोहरा रहने की आशंका है। IMD की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसमस के बाद राजधानी में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिसके बाद ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। आईएमडी के मुताबिक कल भी कोहरा छाया रहेगा।

---विज्ञापन---

AQI

दिल्ली में वायु प्रदूषण भी एक गंभीर समस्या है। इस हफ्ते रोजाना 400 पारAQI दर्ज किया गया था। रविवार की सुबह भी कोहरा और प्रदूषण, दोनों रहा है। हालांकि, आज प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। आज का एक्यूआई 383 दर्ज किया गया है।

ये इलाके सबसे प्रदूषित

जहांगीरपुरी- 433
नजफगढ़- 346
आनंद विहार- 419
रोहिणी- 419
मुंडका- 424

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 22, 2024 06:47 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola