UP-Bihar Weather Update: देशभर में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। उत्तर प्रदेश में आने वाली 20 फरवरी तक मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रदेश में कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं, 20 फरवरी को बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। फिलहाल तेज हवाओं से प्रदेश में तापमान में कमी आई है। बिहार में भी पिछले कई दिनों से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से नमी बढ़ गई है, जिससे रात में अभी भी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। पढ़िए दोनों राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा।
यूपी में आज का मौसम
आज यानी 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान सर्द हवाएं चलेंगी, साथ ही पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक बार फिर से कोहरे की वापसी होगी। 15, 16, 17,18, 19 फरवरी को मौसम विभाग ने कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसके अलावा 20 फरवरी से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। इस दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अभी न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। बीते दिन लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं, बुलंदशहर में सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 8.8 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 9.8 डिग्री सेल्सियस और नजीबाबाद में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: सुभाष यादव के बयान पर बिहार में मचा सियासी बवाल, लालू परिवार पर लगाए ये गंभीर आरोप
बिहार में 7 दिन बारिश का अलर्ट
बिहार में लगातार हवाओं की रफ्तार तेज हो रही है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पटना में हवा में आर्द्रता (Humidity) 70 फीसदी रिकॉर्ड की गई। जिसको देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में मौसम में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आने वाले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बिहार में 15 फरवरी से 21 फरवरी तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, लेकिन इन दौरान कभी भी बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh में अब तक 13 बच्चे जन्मे, मौतों का आंकड़ा चौंकाएगा, जानें क्या कहती रिपोर्ट?
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
6 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
9 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
10 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
15 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
23 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
23 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines