---विज्ञापन---

Maha Kumbh में अब तक 13 बच्चे जन्मे, मौतों का आंकड़ा चौंकाएगा, जानें क्या कहती रिपोर्ट?

13 Bebies Born in Maha Kumbh 2025 Mela: प्रयागराज का महाकुंभ अपनी शुरुआत से खबरों का केंद्र बना हुआ है। क्या आपको पता है कि महाकुंभ में अब तक 13 बच्चों का जन्म हुआ है।

---विज्ञापन---

13 Bebies Born in Maha Kumbh 2025 Mela: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पर्व अपनी शुरुआत के साथ ही सुर्खियों में बना हुआ है। 13 जनवरी से शुरू इस महाकुंभ में कई बार आग लगने की घटना हुई। इसके अलावा मौनी अमावस्या की भगदड़ में करीब 30 श्रद्धालुओं की जान गई। वहीं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण महाकुंभ में अब तक 54 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी महाकुंभ में अब तक 13 बच्चों का जन्म हुआ है। इन बच्चों का जन्म महाकुंभ मेले के सेंट्रल अस्पताल में हुआ है।

---विज्ञापन---

महाकुंभ मेले में 13 बच्चों का जन्म

महाकुंभ मेले के सेंट्रल अस्पताल में प्रसव प्रबंधन से जुड़ी सारी सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए ही मेले के सेंट्रल अस्पताल में सकुशल अब तक 13 बच्चों का जन्म हुआ है। महाकुंभ मेले में कुल 13 सेंट्रल अस्पताल हैं, जिनमें इन बच्चों का जन्म हुआ है।

यह भी पढ़ें: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और 6 शिष्यों पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

---विज्ञापन---

क्या बोले महाकुंभ अस्पताल के डॉक्टर

इस महाकुंभ में जहां 13 बच्चों का जन्म हुआ, वहीं 54 श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ की आध्यात्मिक यात्रा उनके जीवन का आखिरी स्थान बन गई। महाकुंभ के सेंट्रल अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोगों की मौतें इसलिए हुई होंगी क्योंकि श्रद्धालुओं को सांस की बीमारी थी। कोविड के बाद कई लोगों में इसकी समस्या है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर ऑक्सीजन की भारी कमी होती है। खराब मौसम की स्थिति में बिना रुके चलना जानलेवा हो सकता है। इनमें से ज्यादातर लोगों की तब मौत हुई है, जब जनवरी के उत्तरार्ध में प्रयागराज में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

First published on: Feb 14, 2025 07:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola