Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश! दो दिनों में बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार के ज्यादातर जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। पढ़िए आज राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

Bihar Weather Update
विज्ञापन

Bihar Weather Update: देशभर में अभी दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ दिन में गर्मी का एहसास बढ़ता जा रहा है, तो रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि, बिहार में पिछले कई दिनों से बारिश की स्थिति देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले 48 घंटों में राज्य के कई जिलों में तापमान भी गिरने की संभावना जताई गई है। बीते दिन सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। जानिए आज कहां पर कितना तापमान रहने की संभावना है?

बारिश का अलर्ट

आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई के लिए जारी किया है। इस दौरान कई जगह पर मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

विज्ञापन

कब से बदेलगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। जिसका असर बिहार पर भी पड़ सकता है। अभी मौसम विभाग का अनुमान है कि 72 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

विज्ञापन

बीते दिन कितना रहा तापमान?

बिहार में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान खगड़िया में 32.6 डिग्री सेल्सियस, पटना में 30.6 डिग्री सेल्सियस, गया 31.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 30.3 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया 39.3 डिग्री सेल्सियस, बाल्मिकीनगर 29.4 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर 28.8 डिग्री सेल्सियस, छपरा 29.7 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा 30 डिग्री सेल्सियस, सुपौल 20.1 डिग्री सेल्सियस, फारबिसगंज 30.2 डिग्री सेल्सियस, डेहरी 31.4 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा 31.6 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद 32.4 में डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ