---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरे का सितम, माइनस में ये 4 इलाके

Delhi Weather Update: देश के अधिकांश इलाकों में ठंड का सितम जारी है। कोहरे से दिल्ली की सड़कों पर विजिबिलिटी 50 से भी कम थी। आइए जानते हैं कौन से इलाके कितने ठंडे और कहां कितना AQI।

---खबर नीचे जारी है---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कहर बरप रहा है। कई राज्यों का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 दिसंबर को घने कोहरे के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 26 तारीख को बारिश होने की संभावनाएं भी हैं। हालांकि, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी उतना ही बढ़ा हुआ है। एयर क्वालिटी की बात करें, तो आज दिल्ली का AQI 402 दर्ज किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

IMD की रिपोर्ट

आज की सुबह भी दिल्ली में घना कोहरा रहा है। सुबह 6:45 मिनट पर भी दिल्ली-नोएडा में अंधेरा था। NCR में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से दिल्ली-नोएडा में ठंड बढ़ने की आशंका लगाई जा रही है। वहीं, 26 को दिल्ली में बरसात होने की भी आशंका है।

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

---खबर नीचे जारी है---

आज का मौसम

दिल्ली के तापमान की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम की बात करें तो IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में मिनिमम टेम्परेचर 7 डिग्री तक रहेगा। रिपोर्ट की मानें तो सूर्योदय का समय 7:10 मिनट पर होने की उम्मीद है। सूर्यास्त संध्या में 5:29 मिनट पर हो सकता है।

दिल्ली के ये इलाके सबसे ठंडे

  • पालम- -1 डिग्री
  • नजफगढ़- -1 डिग्री
  • नरेला- -1 डिग्री
  • मयूर विहार- -1 डिग्री
  • पूसा- 0 डिग्री

कल कैसा था मौसम?

कल यानी 20 दिसंबर 2024 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 1 डिग्री सेल्सियस था। बीते दिन दिल्ली में शीतलहरों के साथ कोहरा भी था, लेकिन दिन के समय धूप खिली हुई थी।

---खबर नीचे जारी है---

आज का AQI

प्रदूषण की बात करें, तो पिछले कुछ दिनों के तुलना में आज दिल्ली की हवा में सुधार हुआ है। मगर फिर भी प्रदूषण का स्तर अब भी 400 के पार ही है। आज दिल्ली का AQI 402 दर्ज किया गया है।

इन इलाकों की हवा अधिक प्रदूषित

  1. शादीपुर- 430
  2. विवेक विहार- 424
  3. आनंद विहार- 421
  4. बवाना- 409
  5. द्वारका- 423
  6. जहांगीरपुरी- 410
  7. ध्यानचंद स्टेडियम- 410
  8. नजफगढ़- 419
  9. ओखला- 422
  10. पंजाबी बाग- 419

ये भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बॉडी देती है ये 5 संकेत

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 21, 2024 06:43 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola