UP में बारिश और शीतलहर, बिहार के 15 जिलों में गिरेगा पारा, पढ़ें दोनों राज्यों का वेदर अपडेट

UP Bihar Weather Update: दिसंबर महीने की 20 तारीख के साथ मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए यूपी और बिहार में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

aaj ka Mausam UP Weather Bihar Weather Update

UP Bihar Weather Update: देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सर्द हवाओं से सर्दी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 20 दिसंबर की सुबह यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला, साथ ही हल्की सर्द हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, बिहार में 20 दिसंबर को 15 जिलों में घना कोहरा और सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। जानिए आज दोनों राज्यों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

विज्ञापन

यूपी का मौसम

20 दिसंबर की सुबह में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई जिलों में आज कहीं-कहीं पर ह्ल्का और मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि शुक्रवार को दिन में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर तक यूपी में ज्यादातर जिलों में मौसम साफ ही रह सकता है। वहीं, कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


सबसे कम तापमान की बात करें तो मेरठ में 5.1℃ सबसे कम दर्ज किया गया। इसके अलावा अयोध्या में 6℃, आगरा ताज में 6.2℃, मुजफ्फरनगर में 6.4℃, झांसी में 6.5℃, अलीगढ़ और बुलंदशहर में 7℃ न्यूनतम तापमान रहा। वहीं, अधिकतम तापमान नजीबाबाद में 21℃, फतेहगढ़ में 21℃, अलीगढ़ में 21.4℃, मेरठ में 21.6℃, मुजफ्फरनगर में 21.4℃ दर्ज किया गया।

विज्ञापन

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 21 दिसंबर के बाद से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। 20 दिसंबर को बिहार के जिन जिलों में कोहरा छाया रहेगा उसमें मुजफ्फरपुर, पटना, जहानाबाद, दरभंगा, भागलपुर, खगड़िया, बेगुसराय, सीतामढी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर और सीवान का नाम शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में आज अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 10 से 14°C के बीच रह सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ